कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सभी सेलिब्रिटीज भी इन दिनों अपने घर में ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय फ्री रहने पर ये सेलेब्स खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। सेलेब्स को वैसे भी परिवार के साथ या घर पर ही खुद के साथ समय बिताने को काफी कम ही मिलता है। ऐसे में ये सेलेब्स मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में इन सेलेब्स ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिनमें ये सेलेब्स अपने फैन्स का आर्टिस्टिक हुनर दिखा रहे हैं।
रणवीर-दीपिका बने मिकी-मिनी, तो राजा बने कार्तिक आर्यन, फिल्मी सितारों ने दिखाई फैन्स की कलाकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण
अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ काफी समय बिता रहे हैं। रणवीर और दीपिका दोनों ही एक दूसरे तस्वीरें साझा आए दिन साझा करते रहते हैं। ऐसे में रणवीर ने एक तस्वीर दीपिका के साथ साझा की है। जिसमें दोनों डिज्नी के मिकी और मिनी कैरेक्टर बने हुए हैं। ये एक इल्युस्ट्रेटर तस्वीर है। जिसमें दोनों शेफ बने हैं तो वहीं रणवीर सिंह की तोंद थोड़ी बाहर निकली हुई है। तस्वीक के साथ कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।'
Dil ka raasta pet se hoke jaata hai 😂❤️ @deepikapadukone
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन भी इन दिनों सोसल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कार्तिक सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। तो वहीं कार्तिक ने बी अपने एक फैन की कलाकारी का नमूना साझा किया है। कार्तिक ने अपनी एक इल्युस्ट्रेटर तस्वीर साझा की है जिसमें उनके सर पर एक क्राउन भी लगा है। तस्वीर के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है, 'क्राउन भी मेरे बालों से मुकाबला नहीं कर सकता।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा की की फिल्म 'परी' को दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में अनुष्का के एक फैन ने उनका परी फिल्म का पोस्टर स्कैच के रूप में उन्हें भेजा जो अनुष्का को बेहद पसंद आया। इस पोस्ट को अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने फैन का शुक्रिया अदा भी किया।
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर के एक फैन ने उनकी फिल्म गुंडे से उनकी और रणवीर सिंह की तस्वीर का एक स्कैच बनाया। इस स्कैच में फैन ने रणवीर और अर्जुन को जापानी सामुराई जैसा लुक दिया था। ये स्कैच रणवीर को बेहद पसंद आया और उन्होंने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।