फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर-दीपिका की शादी की एक और तारीख आई सामने, अब 7 दिन पहले की डेट सुर्खियों में

Wed, 12 Sep 2018 04:03 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला। Updated Wed, 12 Sep 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Ranveer singh deepika padukone marriage new date
deepika padukone ranveer singh

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जबसे शादी की तैयारियों में जुटे हैं, तबसे तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। हालांकि मीडिया में दोनों खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दीपिका तो पिछले इंवेंट के दौरान शादी के सवाल पर भड़क भी गईं थीं। पहले अटकलें थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 20 नवंबर को इटली में होगी। अब नई तारीख सुर्खियों में बन गई है। आगे की स्लाइड में जानते हैं पूरी खबर।

Ranveer singh deepika padukone marriage new date
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : Miss Malini

पहले खबर थी कि दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में 20 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं, जबकि अब खबर ये है कि दोनों इसी साल 12 नवंबर को इटली के एक खूबसूरत लेक के पास शादी करने जा रहे है। सुनने में आ रहा है कि मेहमानों की लिस्ट में सर्फ 30 लोगों का नाम ही शार्ट लिस्ट किया गया है। शादी की लेकेशन ऐसी जगह है जहां कोई मोबाइल फोन तक लेकर नहीं जा सकता और न ही फोटो खींच कर वहां से वायरल कर सकता है। 

Ranveer singh deepika padukone marriage new date
Deepika Ranveer

इटली की बात की जाए तो शादी के लिए ये दोनों की फेवरेट डेस्टिनेशन प्लेस है। गेस्ट लिस्ट की बात करें तो रणवीर और दीपिका के लिए ये बहुत खास पल होगा , इसलिए शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे । शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा । शादी की रस्मों की शरुआत नंदी पूजा से होगी जिसे दीपिका की मां करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh deepika padukone marriage new date
Deepika Ranveer - फोटो : Instagram

खबरें हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका शादी की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। मुंबई और बंगलुरू के बाद करीब दस दिन पहले ही वह अमेरिका में शॉपिंग करते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने दोस्तों को पार्टी भी दी थी। खबर है कि दीपिका-रणवीर की शादी सिंधी रीति-रिवाजों से होगी। दीपिका पादुकोण ने तय किया है कि मीडिया में भले ही उनकी नवंबर में होने वाली शादी पर बातें होती रहें, वह खुद कुछ नहीं कहेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed