बस 1 दिन और 100 करोड़ी हो जाएगी राजकुमार राव की 'स्त्री', 12वें दिन की कमाई धुआंधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने दूसरे हफ्ते मंगलवार को 3.22 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 4.39 की कमाई की शनिवार को ये कमाई बढ़कर दोगुनी हो गई और फिल्म ने 7.63 करोड़ कमाए। रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और कलेक्शन में बढ़त मिली। रविवार को फिल्म ने 9.88 की शानदार कमाई की। सोमवार को भारत बंद होने के कारण फिल्म की झोली में महज 3.31 करोड़ ही आए।
#Stree maintains the momentum... Is ROCK-STEADY... [Week 2] Fri 4.39 cr, Sat 7.63 cr, Sun 9.88 cr, Mon 3.31 cr, Tue 3.22 cr. Total: ₹ 88.82 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2018
ऐसी ही कमाई करती रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। अब तक फिल्म की पूरी कमाई 88.82 करोड़ रुपये हो गई है। 'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्म को लेकर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है।