6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नबंवर 2018 को शादी रचा ली थी। आज दोनों की पहली सालगिरह है। दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। इसी फिल्म से दोनों के इश्क की दास्तां शुरू हुई थी।
रणवीर-दीपिका की पहली सालगिरह और CBFC पर भड़के फरहान अख्तर सहित, पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ती करीबियों की चर्चा पूरे बी टाउन में हो रही हैं। हरलीन सेठी से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की का नाम कटरीना से जोड़ जाने लगा। बीते दिनों दोनों अपने एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। इस बीच सामने आई तस्वीर ने इस बात को और हवा दे दी है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ रही हैं करीबियां, LEAKED हुई डिनर डेट की फोटो
सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर कार्तिक आर्यन से जोड़ा जाता है। करण जौहर के शो में सारा कह चुकी हैं कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन कार्तिक से सारा की बढ़ती नजदीकियां उनकी मां अमृता सिंह को पसंद नहीं आ रही हैं। इस वजह से मां-बेटी के बीच काफी दूरियां बढ़ गई हैं।
सारा और कार्तिक की बढ़ती करीबी से नाखुश हैं अमृता सिंह, मां-बेटी के रिश्ते में आई दरार!
अभिनेत्री मानवी गगरू आखिरी बार सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन में नजर आईं थी। फिल्मों के अलावा मानवी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में मानवी ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती अनुभव को लेकर खुलासा किया है। मानवी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री का खुलासा, 'रेप सीन का ऑडिशन करना चाहता था निर्देशक'
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अकसर फिल्मी और सामजिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में अब फरहान ने फिल्म फोर्ड वी फरारी (Ford v Ferrari) को लेकर एक ट्वीट किया है। फरहान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CBFC पर भड़के फरहान अख्तर, कहा- 'भारतीय वयस्क को अपराधी की तरह क्यों समझा जाता है..'