फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी KISS करते रहे दीपिका-रणवीर, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Thu, 14 Nov 2019 07:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Nov 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone wedding anniversary when they Continue Kissing After cut in shooting
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter

6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नबंवर 2018 को शादी रचा ली थी। आज दोनों की पहली सालगिरह है। दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। इसी फिल्म से दोनों के इश्क की दास्तां शुरू हुई थी। तो चलिए आज आपको रणवीर-दीपिका की लवस्टोरी से जुड़ी ऐसी बात बताते हैं जिसका खुलासा उनकी फिल्म के एक क्रू मेंबर ने किया था।

Ranveer Singh Deepika Padukone wedding anniversary when they Continue Kissing After cut in shooting
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले संजय लीला भंसाली ही हैं। साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। कहा जाता है कि यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई। इस फिल्म में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

Ranveer Singh Deepika Padukone wedding anniversary when they Continue Kissing After cut in shooting
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram

 क्रू मेंबर ने बताया था- 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो हैं। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा दे रे' गाने की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई। किसिंग सीन बहुत पैशिनेट था। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था तब। मैं उस सीन को भूल नहीं सकता हूं। सिर्फ सक्रीन पर देखता हूं।' क्रू मेंबर ने कहा - 'वह दोनों उस वक्त भी किस करते थे जब डायरेक्टर कट बोल देता था। कट बोलने के बात भी जब दोनों एक दूसरे को किस करते रहे तब हमें कंफर्म हो गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone wedding anniversary when they Continue Kissing After cut in shooting
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी 'पद्मावत'। इसके अलावा फिल्म 83 में भी दोनों की जोड़ी एक बार फिर दिखेगी।

विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone wedding anniversary when they Continue Kissing After cut in shooting
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रणवीर और दीपिका अपनी पहली सालगिरह को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए तिरुपति पहुंच गए हैं। दोनों इसे निजी तरीके से ही सेलिब्रेट करेंगे। आज परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर तिरुपति बालाजी और पद्मापति के दर्शन करेंगे।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ रही हैं करीबियां, LEAKED हुई डिनर डेट की फोटो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed