फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus Teaser Out: आपको 1960 में ले जाएगी रणवीर सिंह की सर्कस, फिल्म में दिखेगा सितारों का तांता

Mon, 28 Nov 2022 12:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Nov 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh film cirkus teaser out rohit shetty jacqueline fernandez film trailer will release 2 december
सर्कस टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह अपने एंटरटेनमेंट और धांसू एनर्सी के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं और अब वह साल 2022 की सबसे एंटरटेनिंग फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'सर्कस' है। फिल्म से जुड़ी अब तक कुछ तस्वीरें ही सामने आई थीं लेकिन अब 'सर्कस' की पहली झलक दर्शकों के बीच आ गई है। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जो काफी मजेदार है और काफी अलग भी है। अलग इसलिए... क्योंकि आज तक किसी भी फिल्म के टीजर में इस तरह की चीजें नहीं देखने को मिली हैं। 

ranveer singh film cirkus teaser out rohit shetty jacqueline fernandez film trailer will release 2 december
रोहित शेट्टी की सर्कस - फोटो : insta

टीजर महज 50 सेकंड का है, जिसमें वो तमाम सितारे नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेंगे और कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे। इस टीजर में न फिल्म की कहानी के बारे में कुछ बताया गया है और ना ही फिल्म से जुड़ा कोई सीन दिखाया गया है। लेकिन कलाकारों ने मिलकर एक चीज जरूर बताई है कि यह फिल्म अपने दर्शकों को साल 1960 में ले जाएगी, जब जिंदगी आज की तरह भाग दौड़ भरी नहीं होती थी बल्कि सिंपल होती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

ranveer singh film cirkus teaser out rohit shetty jacqueline fernandez film trailer will release 2 december
सर्कस का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज - फोटो : insta

इस टीजर में देखा जा सकता है कि सभी कलाकार एक एक डायलॉग बोलते हैं, जिसमें दादा दादी की कहानियों से लेकर बच्चों के सवाल तक शामिल हैं। वहीं, आखिर में रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में बताते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। हालांकि, कुछ फैंस को मेकर्स का यह नया एक्सपेरिमेंट पसंद आया है तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इस तरह के टीजर को बकवास भी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh film cirkus teaser out rohit shetty jacqueline fernandez film trailer will release 2 december
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल रोल है। साथ में जैकलीन, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा, फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी दिखाई देंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सर्कस 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed