बॉलीवुड सेलेब्स की अपनी फैन फॉलोइंग होती है। यही वजह है कि उनकी पर्सनल लाइफ भी पर्सनल नहीं रह जाती है। बॉलीवुड सेलेब्स पब्लिक फिगर होते हैं और ऐसे में उनके द्वारा दिया गया एक भी स्टेटमेंट बवाल मचा सकता है। वह अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लेकर सामान्य ज्ञान को लेकर भी अक्सर ट्रोल हो भी जाते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जो भरे मंच पर सवालों के गलत जवाब देकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं-
Bollywood: सवालों के उल्टे-सीधे जवाब देकर ट्रोल हो चुकी हैं ये एक्ट्रेस, एक का तो सलमान ने भी उड़ाया था मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आलिया भट्ट का आता है। आलिया भट्ट जब कॉफी विद करण का हिस्सा बनी थी, तो करण ने उनसे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछा था, जिस पर आलिया ने पृथ्वीराज चौहान का नाम ले लिया था। इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद आलिया को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया था। उस एक गलती ने एक्ट्रेस को कई साल तक परेशान किया था।
इसे भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के घर के बाहर फैन बनकर पहुंचे आयुष्मान खुराना, 'मन्नत' पर मांगी मन्नत
सुंबुल तौकीर खान
सुंबुल तौकीर खान इस समय बिग बॉस 16 का हिस्सा हैं। हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में सुंबुल ने कहा था कि न्यूयॉर्क पेरिस में है। इतना ही नहीं उन्हें ये तक नहीं पता था कि लंदन देश है या शहर।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को एक बार जॉर्ज ऑरवेल की किताब, 'एनिमल फार्म' की गलत व्याख्या करने के लिए ट्रोल किया गया था। दरअसल ये किताब रूसी क्रांति 1917 पर आधारित है। जबकि शिल्पा ने इसे जानवरों की किताब समझ लिया था। जब काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने हैरी पॉटर सीरीज को अंग्रेजी साहित्य पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया था। इसपर शिल्पा शेट्टी ने कहा था मुझे लगता है कि पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हैरी पॉटर' जैसी किताबें एक महान कदम है, क्योंकि यह कम उम्र में कल्पना और रचनात्मकता पैदा करती है। यहां तक कि ’एनिमल फार्म’ को भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह छोटों को जानवरों से प्यार करना और उनकी देखभाल करना सिखाएगा।
राखी सावंत
राखी सावंत अपने बेबाक और अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन राखी सावंत का सामान्य ज्ञान एकदम जीरो है। एक बार तो उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का नाम भी गलत बता दिया था।