फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jeeva: खलनायकों के इन बेटों की बॉलीवुड में नहीं चमक सकी किस्मत, अब मशहूर विलेन रंजीत के बेटे की बारी

Mon, 28 Nov 2022 11:09 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Nov 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
villain ranjeet son jeeva bollywood debut from govinda naam mera Know About Kader Khan Shakti Kapoor Son Films
बेटे जीवा के साथ रंजीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में हीरो के बेटे तो काफी सफल हुए हैं, लेकिन विलेन के बेटों की किस्मत उतनी बुलंद नहीं रही। इस मामले में अपने जमाने के मशहूर  विलेन जीवन के बेटे किरण कुमार अपवाद साबित हुए हैं और उन्होंने अपने अभिनय की लम्बी पारी भी खेली। अब दिग्गज विलेन रंजीत के बेटे जीवा जल्द ही निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। रंजीत के बेटे जीवा दर्शकों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरेंगे यह तो फिल्म जब रिलीज होगी पता चल ही जाएगा, इससे पहले आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन विलेन के बेटों के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और उनका करियर ग्राफ कैसा रहा।

villain ranjeet son jeeva bollywood debut from govinda naam mera Know About Kader Khan Shakti Kapoor Son Films
अजीत के बेटे शहजाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजीत के बेटे शहजाद खान

अजीत  70 और  80 के दशक के सबसे लोकप्रिय विलेन रहे हैं। उनका 'मोना डार्लिंग' डायलॉग खूब फेमस रहा। उनकी राह पर चलते हुए उनके बेटे शहजाद खान ने फिल्मों में कदम रखा। शहजाद खान ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1988 में फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से की थी । इसके बाद वह 'अंदाज अपना अपना' में नजर आए । वह हिट टीवी धारावाहिक 'शाका लाका बूम बूम' में अपने किरदार टाइगर के लिए भी लोकप्रिय रहे हैं। लेकिन उन्हें जो सफलता मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली। शहजाद खान ने  साल 2010 में फिल्म 'फंडा अपना अपना' का निर्माण भी किया जो रिलीज ही नहीं हो पाई। फिल्मों में शहजाद खान ने ज्यादातर खलनायकों के गुर्गे या साइडकिक्स की भूमिका में ही नजर आते रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की एक चाल ने निमृत को बनाया घर का नया कैप्टन, भड़कीं टीना दत्ता ने छेड़ दी बगावत

villain ranjeet son jeeva bollywood debut from govinda naam mera Know About Kader Khan Shakti Kapoor Son Films
कादर खान के साथ बेटे सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कादर खान के बेटे सरफराज खान 

कादर खान अपने जमाने के मशहूर विलेन रहे है। कादर खान के बेटे सरफराज ने साल 1993 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'शतरंज' से की। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिका थी। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने ही लिखे थे। इस फिल्म के अलावा सरफराज खान 'मैने दिल तुझको दिया', 'तेरे नाम', 'वांटेड', 'रमैया वस्तावैया' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन, अपने पिता कादर खान की तरह सफल अभिनेता नहीं बन पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
villain ranjeet son jeeva bollywood debut from govinda naam mera Know About Kader Khan Shakti Kapoor Son Films
शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर 

अपने जमाने के मशहूर विलेन शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर सबसे पहले सोहम शाह की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' से डेब्यू करने वाले थे। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक के तौर पर बनने वाली थी लेकिन ये फिल्म बनते बनते रह गई। इसके बाद सिद्धांत कपूर  ने साल 2013 में संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' से डेब्यू किया। इस फिल्म में सिद्धांत कपूर के साथ अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रनौत नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धांत कपूर निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली', अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'हसीना पारकर', 'जज्बा', 'पलटन', 'यारम', 'भूत-पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप', 'चेहरे' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें सफलता नहीं दिला सकी। 

विज्ञापन
villain ranjeet son jeeva bollywood debut from govinda naam mera Know About Kader Khan Shakti Kapoor Son Films
अमजद खान के साथ शादाब खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमजद खान के बेटे शादाब खान 

'शोले' में गब्बर सिंह के किरदार को निभाकर अमजद खान असल जिंदगी में ही गब्बर के नाम से मशहूर हो गए थे। अमजद खान के बेटे शादाब खान ने भी फिल्मों में करियर बनाने की सोची लेकिन कुछ बात नहीं बनी। शादाब खान ने साल 1997 में  फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से रानी मुखर्जी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'राजा की आएगी बारात' फ्लॉप साबित हुई और शादाब की एक्टिंग को भी लोगों ने नापसंद किया। इसके बाद उन्हें कई मौके मिले। निर्देशन में भी उन्होंने हाथ आजमाने की कोशिश की लेकिन कुछ खास कामयाबी उन्हें भी नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed