फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti-Prabhas: प्रभास के दिल में हैं कृति? वरुण धवन ने किया दोनों के रिश्ते का खुलासा

Mon, 28 Nov 2022 09:28 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Nov 2022 09:28 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan hint at kriti sanon and prabhas love affair video viral
वरुण धवन, कृति-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि इससे पहले दोनों एकसाथ फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनका साथ लोगों को खूब पसंद आया था। वरुण और कृति इस फिल्म के जमकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में दोनों टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर नजर आए। दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान वरुण धवन ने कृति सेनन के लव अफेयर की खबरों पर मुहर लगा दी है।

varun dhawan hint at kriti sanon and prabhas love affair video viral
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में झलक दिखला जा 10 का फिनाले प्रसारित हुआ है। इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे थे। वरुण और कृति ने भी जजों के पैनल को ज्वाइन किया और इसी दौरान वरुण धवन ने कृति और प्रभास के रिश्ते को लेकर हिंट दे किया। बता दें कि कृति सेनन प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। 


इसे भी पढ़ें- Box Office Report: दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही दृश्यम 2, वीकएंड पर भेड़िया ने लगाई छलांग
 
varun dhawan hint at kriti sanon and prabhas love affair video viral
कृति सेनन, वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी प्रभास और कृति सेनन की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि प्रभास और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में वरुण धवन की बात सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। झलक दिखला जा 10 के सेट पर करण जौहर वरुण से सवाल करते हैं कि इस लिस्ट में कृति का नाम क्यों नहीं है। इस पर कृति कहती हैं कि मैं भी यही पूछने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan hint at kriti sanon and prabhas love affair video viral
कृति सेनन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

इसके जवाब में वरुण धवन कहते हैं कि क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है। एक आदमी जो इस समय मुंबई में नहीं है, इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है। वरुण की बातें सुनने के बाद कृति हंसने लगती हैं। बता दें कि प्रभास इन दिनों दीपिका के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि कृति और प्रभास स्टारर ये फिल्म जून 2023 में रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed