फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दूसरे हफ्ते में 150 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही दृश्यम 2, वीकएंड पर भेड़िया ने लगाई छलांग

Mon, 28 Nov 2022 08:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Nov 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Sunday box office report drishyam 2 kantara bhediya day 3 collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर काफी दिनों के बाद दो हिंदी फिल्मों में ही जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है। इससे पहले साउथ और हिंदी की भिड़ंत हुआ करती थी, लेकिन इस बार दृश्यम 2 और भेड़िया साउथ की यशोदा को काफी पीछे छोड़ आगे निकल आए हैं। दोनों ही फिल्में जबरदस्त कमाई कर रही हैं। भेड़िया की शरुआती रफ्तार भले ही कुछ धीमी रही हो लेकिन वीकएंड पर इस फिल्म ने भी लंबे नोट छापे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीकएंड पर कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।

Sunday box office report drishyam 2 kantara bhediya day 3 collection
भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

भेड़िया
वरुण धवन की भेड़िया को दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। ओपनिंग डे पर ही अपने बजट से 10 फीसदी ज्यादा कमाई करने वाली भेड़िया ने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को इस फिल्म ने 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 28.05 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Bhediya Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया की रफ्तार हुई तेज, रविवार को फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई
 

Sunday box office report drishyam 2 kantara bhediya day 3 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
आज से करीब सात साल पहले आई अजय देवगन की दृश्यम दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद ये तय हुआ कि दृश्यम 2 भी आएगी तो फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई दृश्यम 2 अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म दूसरे वीकएंड पर भी लंबे नोट छाप रही है। कलेक्शन की बात करें तो शरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे रविवार को दृश्यम 2 ने 16.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 143.43 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday box office report drishyam 2 kantara bhediya day 3 collection
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
पीरियड-एक्शन-थ्रिलर फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जंगल की रोमांचक कहानी को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो कांतारा ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 402.52 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed