फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: यामी गौतम ने गुपचुप रचाई थी आदित्य धर से शादी, जानिए कैसे तय किया दोस्ती से सात फेरों तक का सफर

Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday know actress love story with Aditya Dhar both met on the set of uri the surgical strike
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 नवंबर 1999 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में जन्मी यामी गौतम ने पिछले साल आदित्य धर से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था और ऐसे में जब शादी की खबर सामने आई, तो सबके मन में एक ही सवाल आया कि दोनों के प्यार की शुरुआत आखिर कब हुई। तो चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

Yami Gautam Birthday know actress love story with Aditya Dhar both met on the set of uri the surgical strike
यामी गौतम-आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम और आदित्य धर के प्यार की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों पहले एक दूसरे के लिए अजनबी थे, लेकिन 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर उनकी बातचीत शुरू हुई। फिल्म के प्रमोशन के साथ दोनों की दोस्ती भी गहरी होती चली गई और फिर प्यार हो गया। लेकिन दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को भी भनक नहीं लगी। इसके बाद 4 जून 2021 को दोनों ने शादी कर ली। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के बाद लोग हैरान रह गए थे।

Seema Sachdev: पार्टी से निकलते ही लड़खड़ाने लगीं सोहेल खान की एक्स वाइफ, यूजर्स बोले- नशे सी चढ़ गई

Yami Gautam Birthday know actress love story with Aditya Dhar both met on the set of uri the surgical strike
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोनों की 2019 में उरी के सेट पर बातचीत शुरू हुई थी। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इसे डेटिंग नहीं कहूंगी। लेकिन, हां हमारी बातचीत वहीं से शुरू हुई थी।' अभिनेत्री की शादी के बारे में किसी को भनक नहीं लगी थी। इस पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि हम अपनी निजता को बहुत महत्व देते हैं। यामी को आदित्य का परिवार-कामकाज में संतुलन बनाकर रखना पसंद आया था। यामी ने एक बार एक किस्सा भी बताया था कि सेट पर क्रू की सदस्य जमीन पर बैठी थीं और आदित्य कुर्सी पर थे। ऐसे में आदित्य ने उन्हें कुर्सी दे दी। कहने को ये छोटे बात है लेकिन इन्हीं वजह से हमारा रिश्ता प्रोफेशनल से आगे बढ़ा।

Urfi Javed: नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday know actress love story with Aditya Dhar both met on the set of uri the surgical strike
यामी गौतम- आदित्य धर - फोटो : social media

यामी और आदित्य की शादी बेहद सादगी से हुई थी। उस दौरान कोरोना के चलते दोनों की शादी में महज 18 लोग शामिल हुए थे। वहीं, यामी ने शादी में अपना लुक भी बेहद सिंपल रखा था और उन्होंने अपनी मां की 33 साल पुरानी सिल्क की साड़ी पहनी थी। इसके साथ नानी का लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। यामी की बहन सुरीली गौतम ने उन्हें तैयार किया था। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं।

Harivansh Rai Bachchan: जब अमिताभ ने पिता से पूछा, 'पैदा ही क्यों किया'? हरिवंश राय बच्चन से मिला था यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed