{"_id":"653f4cc98e3bbd5c510154fb","slug":"ranveer-singh-from-singham-again-in-new-poster-released-rohit-shetty-calls-him-hum-sabka-favourite-2023-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का पोस्टर जारी, पुलिस के धाकड़ अवतार में नजर आए अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का पोस्टर जारी, पुलिस के धाकड़ अवतार में नजर आए अभिनेता
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में सिल्वर स्क्रीन पर बैक-टू-बैक शानदार प्रदर्शन दिए हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में मुख्य किरदार रॉकी रंधावा के रूप में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' में अपने सुपर कॉप किरदार 'सिम्बा' को दोहराने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म से मेकर्स ने आज रणवीर सिंह का दमदार पोस्टर जारी कर दिया है।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' के पोस्टर की बात करें तो रोहित शेट्टी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का पोस्टर साझा किया है। इस नए पोस्टर में अभिनेता पुलिस की वर्दी पहनकर दहाड़ते नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में संग्राम भालेराव के साथ भगवान हनुमान की तस्वीर भी नजर आ रही है। रोहित शेट्टी ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हम सबका पसंदीदा, सिंबा वापस आ गया है।' इस पोस्टर को देख अभिनेता के फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
3 of 4
सिंघम अगेन मुहूर्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह पांच साल बाद पुलिस अधिकारी संग्राम भालेराव के रूप में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम' में सिम्बा की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को प्रशसकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह औरदीपिका पादुकोण के अलावा, सिंघम के रूप में अजय देवगन की वापसी हो रही है। रोहित शेट्टी ने यह भी खुलासा किया कि टाइगर श्रॉफ फिल्म के साथ फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। वहीं, अर्जुन कपूर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि रोहित ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि 'सिंघम अगेन' को साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' से क्लैश करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।