{"_id":"5e8c4abe8ebc3e6fe61a477b","slug":"ranveer-singh-is-angry-to-deepika-padukone-in-lockdown-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में रणवीर सिंह ने क्यों जताई पत्नी दीपिका से नाराजगी, जानिए क्या है पूरा माजरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में रणवीर सिंह ने क्यों जताई पत्नी दीपिका से नाराजगी, जानिए क्या है पूरा माजरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत की टॉप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों से लेकर अपनी निजी जिंदगी के चलते खूब चर्चा में रहती हैं। लॉक डाउन के दौरान फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से वह पति रणवीर सिंह के साथ घर में ही हैं। इस दौरान वह लगातार वीडियो और तस्वीरों के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। घर में समय का सदुपयोग करने के लिए वह साफ सफाई जैसे काम भी कर रही हैं। इस दौरान उन्हें थोड़ी चोट भी आ गई। लेकिन जिद्दी मिजाज की दीपिका पति के कहने के बावजूद काम खत्म करने पर आमादा रहीं।
2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में खुद दीपिका ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा,'कुछ दिनों पूर्व जब मैं अपनी अलमारी साफ कर रही थी तब मेरी पीठ में मोच आ गई। इसके बाद मैं बोर होने लगी। तब रणवीर ने नीचे जिम जाने से पहले मुझसे कहा कि तुम यहां से कहीं नहीं हिल रही हो तुमने अपनी पीठ पर मोच लगा ली है। लेकिन तभी वह 20 मिनट में ही अचानक आ गए। इस दौरान मैं अपने बेड पर नहीं थी अपना सेल्फ साफ कर रही थी। यह देखकर रणवीर और भी गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा, 'क्या तुम ये हमेशा फट फट करना बंद नहीं कर सकती हो। क्या तुम एक जगह ही नहीं बैठ सकती हो। तुमने अपनी पीठ चोटिल कर ली है।'
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका की आने वाली फिल्म की बात करतें तो जल्द ही वह शकुन बत्रा की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ बातें भी साझा की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी लोग और उनके रिश्तों के बारे में हैं। यह एक ऐसा पक्ष है जो उनके दिल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
वहीं फिल्म के निर्देशक के बारे में दीपिका ने कहा कि फिल्मों की पसंद से लेकर दोनों की पसंद में काफी समानता है। वह अपने आस पास के लोगों से काफी अच्छे रिश्ते बना लेते हैं। अगर स्थिति सामान्य होती तो दीपिका इन दिनों फिल्म की पूरी टीम के साथ श्रीलंका में शूटिंग कर रही होतीं। जैसे ही परिस्थितियां सामान्य होंगी वह तुरंत ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : Social Media
फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी दिखेंगी। यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज हो सकती है। इसके अलावा दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि दीपिका आखिरी बार फिल्म छपाक में नजर आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।