{"_id":"5c7a5012bdec227386332ff7","slug":"ranveer-singh-open-secrete-about-deepika-padukod-and-ranbir-singh-affair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणबीर का प्यार देख कुछ ऐसा होता था रणवीर का रिएक्शन, इंटरव्यू में बताई पूरी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणबीर का प्यार देख कुछ ऐसा होता था रणवीर का रिएक्शन, इंटरव्यू में बताई पूरी लव स्टोरी
एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था।
इस बीच रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया। हाल में रणवीर ने दीपिका की बीती जिंदगी को लेकर बातचीत की।
2 of 5
deepika ranveer
इंडिया टुडे से हुई बातचीत में जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि क्या जब दीपिका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह साथ काम करते थे तो उन्होंने कभी असुरक्षित महसूस किया, रणवीर ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ इस बात का जवाब दिया। उन्होंने कहा- क्या आपको इनसिक्योर होने वाला व्यक्ति लगता हूं. मैं इनसिक्योर टाइप का व्यक्ति नहीं हूं, मैं कौन हूं और क्या हूं बस इसे लेकर मैं पूरी तरह सिक्योर हूं। मैं जानता हूं कि दीपिका को कोई भी मेरे जितना प्यार नहीं कर सकता है।
3 of 5
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
बीते साल 14-15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली। शादी से पहले 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट से शुरू हुई। फिल्म के सेट से क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में बताया था कि कैसे दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela
- फोटो : twitter
'फिल्म का रोमांटिक गाना अंग लगा दे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया जाना था। गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इस दौरान संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे में इतना खोए रहे कि उन्हें सुनाई नहीं दिया और किस करते रहे।'
विज्ञापन
5 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
क्रू मेंबर ने बताया कि 'सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।