फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गली ब्वॉय में नया नहीं है रणवीर सिंह का किरदार, हॉलीवुड के इस एक्टर से है मिलता-जुलता

Fri, 04 Jan 2019 09:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Jan 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh role on inspired by singer Eminem in Gully Boy
gully boy - फोटो : twitter
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अच्छी-खासी कमाई भी कर रही है। सिंबा की कामयाबी के बीच रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म गली ब्वॉय का आज टीजर रिलीज हो गया। दर्शक टीजर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इससे पहले गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के किरदार का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। 
Ranveer Singh role on inspired by singer Eminem in Gully Boy
Eminem - फोटो : social media
अब रणवीर सिंह के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार हॉलीवुड फिल्म 8 Mile  के स्टार ऐमिनैम से मिलता-जुलता है। पता हो कि ऐमिनैम अमेरिका के मशहूर सिंगर और रैपर है। ऐसे में जिस तरह से रणवीर सिंह गुली ब्वॉय के पहले टीजर में रैप करते दिखे हैं, उसको देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार ऐमिनैम से मिलता-जुलता है।
 
Ranveer Singh role on inspired by singer Eminem in Gully Boy
gully boy - फोटो : social media
टीजर के साथ ही आज फिल्म के ट्रेलर का भी खुलासा हो गया है। गली ब्वॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज होगा। इस फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में रणवीर का किरदार मुस्लिम लड़के का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh role on inspired by singer Eminem in Gully Boy
gully boy - फोटो : file photo
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कल्कि केकलां भी दिखाई देंगी। फिल्म गली ब्वॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। गौरतलब है कि फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग को बहुत जल्द पूरा किया गया है। 
विज्ञापन
Ranveer Singh role on inspired by singer Eminem in Gully Boy
simmba - फोटो : instagram
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने वाकई में कमाल कर दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर रोहित शेट्टी के लिए नया इतिहास रच दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed