सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान अपने जन्म से ही इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। अक्सर उनकी क्यूट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहतीं हैं। फैंस के साथ-साथ तैमूर बॉलीवुड स्टार्स के भी काफी चहेते हैं। खुद रणवीर सिंह भी तैमूर के इतने बड़े फैन हैं वो उनके पिता का किरदार निभाना चाहते हैं।
इस नन्हें खान के पिता का किरदार निभाना चाहते हैं रणवीर सिंह, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर कपूर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो करण जौहर के शो 'काफी विद करण' का है। शो के दौरान करण जौहर, रणवीर कपूर से पूछते हैं कि तीनों खान में से किसके पिता का किरदार निभाना चाहेंगे?
अपने सवाल में करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के तीनों बड़े खान स्टार्स का नाम लेते हुए कहते हैं, 'शाहरुख खान, सलमान खान या फिर आमिर खान'। करण जौहर के सवाल का रणवीर सिंह बड़ी बेबाकी से जवाब देते हैं।
करण जौहर के सवाल पर का जवाब देते हुए रणवीर सिंह करते हैं, 'मैं किसी और खान का नाम लेना चाहूंगा और वो है तैमूर अली खान।' रणवीर कहते हैं कि जब तैमूर फिल्मों में एक्टिंग करने लगेंगे तब वो उनके पिता का किरदार निभाना पसंद करेंगे।
A post shared by taimur Ali Khan (@taimur_cutiepie) on
वर्क फ्रंर्ट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म '83' में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में दिखेंगे जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी।
कोएना मित्रा को बदनाम करने की कोशिश, फर्जी अकाउंट से डाली जा रही थीं अश्लील वीडियोज