फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Neighbors: रणवीर-शाहरुख से पहले ये सितारे भी खरीद चुके हैं आस-पास घर, जानिए कौन किसका पड़ोसी

Mon, 11 Jul 2022 05:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh shah rukh to katrina kaif vicky kaushal anushka virat shahid alia bhatt these bollywood celebs are each others neighbors
रणवीर सिंह, शाहरुख खान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह वैसे तो अपने अभिनय और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस समय वह अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। खबर सामने आई है कि रणवीर ने अपने पिता के साथ करोड़ों की डील फाइनल की है। हालांकि रणवीर सिंह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानी जाए तो उनकी ये नई प्रॉपर्टी बांद्रा में किंग खान के बंगले के पास है और इस तरह से अभिनेता जल्दी ही शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन जाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स एक दूसरे के पास घर खरीद चुके हैं और अच्छे पड़ोसी हैं। जानते हैं इस बारे में।

ranveer singh shah rukh to katrina kaif vicky kaushal anushka virat shahid alia bhatt these bollywood celebs are each others neighbors
विक्की-कटरीना और अनुष्का-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का-विराट/कटरीना-विक्की
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू की जिस सी-फेसिंग बिल्डिंग में हैं, शादी के बाद कटरीना-विक्की भी उसी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर शिफ्ट हुए। हालांकि जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ये अपार्टमेंट पांच साल के लिए रेंट पर लिया है। अनुष्का ने कटरीना और विक्की को सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई देते हुए खुद इस बात को कंफर्म किया था कि जल्दी ही कटरीना-विक्की उनके पड़ोसी बन जाएंगे।

ranveer singh shah rukh to katrina kaif vicky kaushal anushka virat shahid alia bhatt these bollywood celebs are each others neighbors
ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार/ऋतिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अक्षय दोनों ही मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, यहीं पर फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला का घर भी है। जहां अक्षय कुमार शांति रोड के अपार्टमेंट में रहते हैं, वहीं उनके घर के पास ही ऋतिक का बंगला है। लॉकडाउन के समय साजिद, अक्षय और ऋतिक तीनों को एक साथ थाली बजाते भी देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh shah rukh to katrina kaif vicky kaushal anushka virat shahid alia bhatt these bollywood celebs are each others neighbors
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान/सलमान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोनों सबसे चर्चित खान शाहरुख और सलमान भी एक दूसरे के घर से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। जहां सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, वहीं शाहरुख का बंगला मन्नत वहां से कुछ ही दूरी पर है। हाल ही में एक अवार्ड शो के दौरान सलमान खान ने इस पर चुटकी लेते हुए यह भी कहा था कि उनके पीछे सिर्फ एक इंसान है और वो है शाहरुख खान, क्योंकि उनका बंगला मन्नत गैलेक्सी बिल्डिंग के पीछे है।

विज्ञापन
ranveer singh shah rukh to katrina kaif vicky kaushal anushka virat shahid alia bhatt these bollywood celebs are each others neighbors
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शिल्पा शेट्टी/श्रद्धा कपूर
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग मुंबई के जुहू में तारा रोड स्थित घर में रहती हैं, तो वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर उनकी पड़ोसी हैं। जानकारी के मुताबिक, इसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में श्रद्धा अपने पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरे के संग रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed