फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अलाउद्दीन' की आंखों में ये क्या नजर आया, रणवीर सिंह ने शेयर किया ऐसा स्केच

Sun, 22 Oct 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Sun, 22 Oct 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh shared a weird sketch of alauddin khalji eyes

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' आजकल सुर्खियों में नजर आ रही है। फिल्म के बनने से पहले ही ये कई बार विवादों में घिरी रही। फिल्म के सेट पर भी तोड़फोड़ की गई लेकिन लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं और लोग उनके रोल की बहुत तारीफ कर रहे हैं।



 

ranveer singh shared a weird sketch of alauddin khalji eyes

आपको बता दें कि ट्रेलर में अलाउद्दीन खिलजी का एक भी डायलॉग नहीं था, फिर भी उन्होंने अपने किरदार से सबको इम्प्रेस किया। हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक स्केच शेयर किया है जिसमें उनके किरदार अलाउद्दीन की आंखें दिख रही हैं। लोगों को कंफ्यूज करने के लिए उन्होंने इस तस्वीर का कोई कैप्शन भी नहीं दिया है।

ranveer singh shared a weird sketch of alauddin khalji eyes

पद्मावती' में अपने किरदार को लेकर रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये बहुत ही मुश्किल कैरेक्टर था। उन्हें लोगों को हंसाना पसंद है। उन्हें वातावरण को हल्का रखना पसंद है। जब वो फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब सबको पता चल गया था कि सुबह आप रणवीर को देखेंगे और पूरा दिन खिलजी को। उनकी पूरी एनर्जी बदल गई थी। यह अच्छा भी है क्योंकि फिल्म के लिए वो ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

पढ़ेंः संजय दत्त की बेटी की वायरल हुई बोल्ड फोटो, सोशल मीडिया में मची धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh shared a weird sketch of alauddin khalji eyes

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे देखकर रणवीर काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स और फ्रेंड्स के लिए एक खत भी शेयर किया था। अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed