गिले शिकवे भुला कर जब एक्स की शादी में पहुंचे ये सितारे, पेश की दोस्ती की मिसाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस संग शादी रचाई। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि सबसे खास बात ये थी कि प्रियंका के दो एक्स शाहिद कपूर और हरमन बावेजा भी इस शादी में पहुंचे थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। उनकी शादी में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड डीनो मोरिया भी शामिल हुए थे। गौरतलब है कि एक वक्त पर डीनो और बिपाशा के अफेयर के खूब चर्चे होते थे, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद भी डीनो और बिपाशा ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी।
अनुष्का शर्मा
आज अनुष्का भले ही विराट कोहली की पत्नी हों, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम रणवीर सिंह से जोड़ा जाता था। रणवीर और अनुष्का की केमेस्ट्री ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जाती थी। अक्सर ऐसा सुनने में आता था कि रणवीर और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जब अनुष्का को विराट से और रणवीर को दीपिका से प्यार हुआ तो दोनो के रास्ते अलग हो गए। वहीं अनुष्का की शादी में रणवीर उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। दूसरी तरफ जब रणवीर और दीपिका की शादी हुई तो अनुष्का ने भी दोनों को बधाई दी थी।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी की थी। उनकी शादी की खबरें अचानक से सुर्खियों में आई थीं। हालांकि एक वक्त पर नेहा का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ा था। वहीं जब नेहा और अंगद ने अपनी शादी की पार्टी दी तो पुरानी सारी बातें भुलाकर युवराज इस पार्टी में पहुंचे और कपल को बधाई दी।