फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाना चाहते हैं रणवीर सिंह, लोगों से की अभियान में जुड़ने की अपील

Sun, 24 May 2020 01:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh wants Indian Sign Language to be 23rd official language of India appeals to fan
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन में एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को देश की आधिकारिक भाषा घोषित करने के लिए एक अभियान चलाया है। इसके लिए रणवीर एक ऐसी याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य इस मुहिम के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

Ranveer Singh wants Indian Sign Language to be 23rd official language of India appeals to fan
रणवीर सिंह - फोटो : instagram

रणवीर सिंह ने इस अभियान के लिए लोगों से समर्थन भी मांगा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रैपर- कवि स्पिटफायर के वार्तालाप का एक सांकेतिक भाषा का वीडियो जारी करते हुए उन्होंने लोगों से इसमें साथ देने की अपील की है।

Ranveer Singh wants Indian Sign Language to be 23rd official language of India appeals to fan
रणवीर सिंह - फोटो : instagram

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो साझा करते हुए लिखा है, "यह हमारी सांकेतिक भाषा का पहला वीडियो है 'वार्तालाप'। हम इसे इस उम्मीद के साथ जारी कर रहे हैं कि यह ट्रैक भारतीय सांकेतिक भाषा को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने में अधिक बातचीत को ट्रिगर करेगा। आप इसे सुनें और हमें उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This is our first sign language video on @ntnmshra’s track ‘#Vartalap’ with the hope that the track will trigger more conversations related to making Indian Sign Language the 23rd official language of India. Do give it a listen and we hope you like it. Link in Bio. @incinkrecords . Written & Performed by Spitfire: @ntnmshra Music Producers: @anushkadisco @manchandashikhar for @incinkrecords . Signer: @hardeeply for @acciomango Art: IncInk Art Studio @mihir.sud @avndsouza

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh wants Indian Sign Language to be 23rd official language of India appeals to fan
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि बीते दिनों रणवीर ने अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा की थी। इसमें वो WWF रेसलर हल्क होगन की तरह पोज दे रहे थे। तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम क्या करोगे जब तुम्हारे ऊपर Hulkamania चढ़ा हुआ हो। उस दिन को याद करते हुए जब WWF जिंदगी हुआ करता था। मेरी दीवार पर हल्क होगन का पोस्टर हुआ करता था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“Whatcha gonna do, when Hulkamania runs wild on you!” 🤣 #mondayfeeling throw it way back to when #WWF was life 🤼♂️ had a poster on my wall of The Immortal @hulkhogan

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
Ranveer Singh wants Indian Sign Language to be 23rd official language of India appeals to fan
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके अलावा रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी एक तस्वीर साझा की थी, इसमें वो अपनी बॉडी दिखाते नजर आ रहे थे। बता दें कि रणवीर की आने वाली फिल्म '83' है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे कपिल देव की जिंदगी पर आधारित है। कपिल देव का किरदार रणवीर निभा रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं।

मलाइका ने 'बेबो' को बताए गर्मियों में ये किए हैं बदलाव, करीना बोलीं- 'जूस को वाइन से नहीं बदल सकते'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed