सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' में खलनायक बन लूटी वाहवाही, अब क्रिकेटर बन देश को दिलाने जा रहे पहला वर्ल्ड कप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 18 Dec 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh will be seen in 83 with kapil dev
ranveer singh

हिंदी सिनेमा के नए राजकुमार रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत चुके हैं। उनकी अगली फिल्म सिम्बा धीरे धीरे प्रचार की रफ्तार पकड़ रही है। रणवीर को स्क्रीन अवार्ड मिलते समय दीपिका पादुकोण की आंखों से झलके खुशी के आंसू भी सुर्खियां बन चुके हैं। अब रणवीर का आगे का क्या एजेंडा है, उनके चाहने वालों की निगाहें इसी पर टिकी हैं।

Trending Videos
Ranveer Singh will be seen in 83 with kapil dev
Ranveer Singh
रणवीर कहते हैं, एक फिल्म खत्म होते ही दूसरी फिल्म मुझसे शुरू नहीं हो पाती। एक साथ एक से ज्यादा फिल्में करनी हो तो भी मुझे खुद को बहुत एडस्ट करना होता है। इसीलिए मैं एक फिल्म के बाद दूसरी फिल्म ऐसी चुनता हूं जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हों। सिम्बा का पैचवर्क भी पूरा हो गया है और उनकी एक और फिल्म गली ब्वॉय भी करीब करीब पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh will be seen in 83 with kapil dev
ranveer singh
अगले साल वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज होने के लिए तैयार हो रही गली ब्व़ॉय में रणवीर का लुक बिल्कुल अलग होगा। सिम्बा में उनके लुक को सलमान खान के दबंग वाले लुक की कॉपी भले माना जा रहा हो पर रणवीर इस बार बहुत चौकन्ने हैं। औरए वह इसलिए क्योंकि उनकी गली ब्वॉय के बाद जो फिल्म होगी वह अब तक की सारी फिल्मों से अलग होगी।
Ranveer Singh will be seen in 83 with kapil dev
kapil dev 1983 world cup
फिल्म का नाम है 83 और यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार करते नजर आएंगे। इस फिल्म की लॉन्चिंग पर श्रीकांत ने 1983 के वर्ल्ड कप की तमाम यादें साझा की थीं और इन सारी यादों को समेटने की कोशिश इस फिल्म में की जाएगी।
विज्ञापन
Ranveer Singh will be seen in 83 with kapil dev
kapil dev world cup
रणवीर इन दिनों रोज सुबह उठकर कपिल देव के बॉलिंग एक्शन को सीखने की कोशिश कर रहे हैं। सिम्बा की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में भी उन्होंने इस बॉलिंग की एक झलक रैप अप वीडियो में दी थी। क्रिकेट की समझ रखने वालों की एक पूरी टीम इस फिल्म की रिचर्स में लगी है। शूटिंग शुरू करने से पहले रणवीर का इरादा कपिल देव के साथ भी कुछ दिन बिताने का बताया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed