फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranvir Shorey B'day: बेहतरीन काम के बाद भी रणवीर शौरी को नहीं मिला असल मुकाम, अब तक हैं अंडररेटेड स्टार

Fri, 18 Aug 2023 08:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 18 Aug 2023 08:55 AM IST
सार

रणवीर शौरी ने कई बेहतरीन फिल्मों में शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, आज भी वह एक अंडररेटेड स्टार ही हैं। 
 

विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Know actor struggle career popular films personal life and unknown facts
रणवीर शौरी - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2002 की फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले एक्टर रणवीर शौरी 'सिंह इज किंग', 'खोसला का घोसला' और 'भेजा फ्राई' जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 8 अगस्त 1972 को पंजाब के जालंधर में जन्मे रणवीर आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो रणवीर ने अपने एक्टिंग कौशल के लिए क्रिटिक्स समेत फैंस की भी काफी तारीफें बटोरी हैं। बावजूद इसके भी वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंडररेटेड स्टार ही रहे हैं। रणवीर की खासियत यह है कि वह हर तरह के किरदार को बखूबी निभाते हैं, और अपने यूनीक स्टाइल से कैरेक्टर में जान डाल देते हैं। आइए आज एक्टर के जन्मदिन के खास अवसर पर उनके एक्टिंग करियर से जुड़े उतार-चढ़ाव पर नजर डाल लेते हैं- 

Ranvir Shorey Birthday Know actor struggle career popular films personal life and unknown facts
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर शौरी ने वर्ष 1997 में बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2002 में एक्टिंग की दुनिया का रुख किया। इस तरह कैमरे के पीछे से कैमरे के आगे तक पहुंचने में रणवीर को पांच वर्ष का समय लग गया। हालांकि, रणवीर ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह बात साबित कर दी कि उनका शोबिज की दुनिया में आने का फैसला बिल्कुल सही था। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'ट्रैफिक सिग्नल' और 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी अपीयरेंस देने के बाद रणवीर की किस्मत वर्ष 2007 में पलटी। इस वर्ष वह धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'आजा नचले' में नजर आए, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया।

Ranvir Shorey Birthday Know actor struggle career popular films personal life and unknown facts
रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

'आजा नचले' के बाद रणवीर शौरी को फिल्म 'गुड लक', 'सिंह इज किंग', 'फैशन' और 'चांदनी चौक टू चाइना' में देखा गया। हर एक फिल्म के साथ रणवीर एक्टिंग में और ज्यादा परिपक्व नजर आए, और इसी का नतीजा रहा कि उन्हें उनके हर किरदार के लिए खूब सराहना मिली। आगे चलकर 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लूटकेस' जैसी मूवी में रणवीर ने अपने काम के लिए खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि, बेहतरीन अदाकारी और लगन के बाद भी रणवीर को इंडस्ट्री में वह नाम और मुकाम नहीं मिल पाया, जिसके वह हकदार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Know actor struggle career popular films personal life and unknown facts
रणवीर शौरी-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

काम से उलट रणवीर शौरी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। रणवीर एक वक्त पर महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के रिश्ते का अंत एक बुरे नोट पर हुआ था। ब्रेकअप के बाद रणवीर ने पूजा भट्ट और उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाए थे। तीन वर्ष तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर ने कहा था कि पूजा ने हर जगह उनकी बदनामी करा दी, साथ ही उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। रणवीर ने पूजा पर यह तक आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें कई प्रोजेक्ट से बाहर करा दिया। 

विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Know actor struggle career popular films personal life and unknown facts
रणवीर शौरी-कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा भट्ट से रिश्ता टूटने के बाद रणवीर शौरी ने जिंदगी में आगे बढ़ने की ठानी। रणवीर ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा को डेट करना शुरू किया। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता प्यार में तब्दील हुआ, और फिर यह दोनों 3 सितंबर 2010 को शादी के बंधन में बंध गए। रणवीर और कोंकणा का एक बेटा हारून शौरी भी है। हालांकि, आगे चलकर रणवीर और कोंकणा के बीच भी चीजें बिगड़ने लगीं, और फिर दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed