फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टर का राहुल गांधी पर हमला और मुकेश खन्ना-राज बब्बर के बर्थडे सहित ये हैं मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 23 Jun 2019 09:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 23 Jun 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
ranvir shorey tweet and mukesh khanna raj babbar birthday here top news
entertainment top news - फोटो : social media

रणवीर शौरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

एक्टर रणवीर शौरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल राहुल गांधी ने दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'न्यू इंडिया।' जिसके बाद रणवीर शौरी ने राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि 'न्यू इडिया तब होगा जब आपका परिवार राजनीति छोड़ देगा।'

पढ़ें: राहुल गांधी के ट्वीट पर इस एक्टर ने साधा निशाना, कहा- 'आप राजनीति छोड़ेंगे तब बनेगा न्यू इंडिया'
ranvir shorey tweet and mukesh khanna raj babbar birthday here top news
Raj Babbar - फोटो : file photo

राज बब्बर का जन्मदिन आज
23 जून को राज बब्बर अपना जन्मदिन मनाते हैं। राज बब्बर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जो अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते हैं। राज बब्बर ने 38 साल तक बॉलीवुड पर राज किया। 80 के दशक में राज बब्बर का नाम बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार था। राज बब्बर ने ना केवल बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया बल्कि राजनीति में भी धाक जमाई।

पढ़ें: इस फिल्म के दौरान स्मिता पाटिल को दिल दे बैठे थे राज बब्बर, देखिए अनदेखी तस्वीरें

ranvir shorey tweet and mukesh khanna raj babbar birthday here top news
mukesh khanna - फोटो : social media

मुकेश खन्ना का जन्मदिन आज
महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाकर मशहूर हुए मुकेश खन्ना का जन्म 23 जून को हुआ था। महाभारत के बाद 90 के दशक में मुकेश खन्ना एक बार फिर से दमदार रोल से वापस लौटे और हर बच्चे के फेवरेट बन गए। ये किरदार कोई और नहीं बल्कि शक्तिमान था। उस दौरान बच्चे उनके कपड़े और स्टाइल को कॉपी करने लगे थे। 

पढ़ें: क्या राजनीति का शिकार हुआ था 'शक्तिमान', पॉपुलरिटी के बावजूद बीच में ही बंद करना पड़ा था शो

विज्ञापन
विज्ञापन
ranvir shorey tweet and mukesh khanna raj babbar birthday here top news
sona mohapatra - फोटो : file photo
सोना महापात्रा ने शाहिद कपूर को लिया आड़े हाथों
सिंगर सोना महापात्रा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लेकर शाहिद कपूर पर हमला बोला है। सोना ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के फिल्म की तारीफ करने पर ट्वीट किया कि 'क्या आपने नोटिस नहीं किया कि फिल्म किस तरह महिलाओं के खिलाफ है। यह काफी दुखदायी है। महिला आयोग की अध्यक्ष से कैसे उम्मीद कर सकते हैं।' सोना महापात्रा यही नहीं रुकीं उन्होंने आगे लिखा कि 'क्या एक्टर की कोई जिम्मेदारी नहीं है कि वो किस तरह का रोल चुन रहे हैं।' सोना महापात्रा के इस ट्वीट के बाद रेखा शर्मा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

पढ़ें: शाहिद की 'कबीर सिंह' भर भड़कीं ये सिंगर, कहा- 'क्या रोल चुनने से पहले कोई जिम्मेदारी नहीं होती'
विज्ञापन
ranvir shorey tweet and mukesh khanna raj babbar birthday here top news
salman khan - फोटो : social media

दोस्त की मां के निधन के बाद प्रार्थना सभा में पहुंचे सलमान
सलमान खान के करीबी दोस्त नदीम की मां का पिछले दिनों निधन हो गया था। जिसके बाद सलमान प्रार्थना सभा में स्पॉट हुए। सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर और साजिद नाडियाडवाला भी थे। नदीम और सलमान बचपन के दोस्त हैं। प्रार्थना सभा में सलमान अपने दोस्त को सांत्वना देते हुए देखे गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed