फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिंकू राजगुरु के लिए रफ्तार ने बनाया ये खास बर्थडे गिफ्ट, लारा को भी सुनकर आएगा मजा

Sun, 31 May 2020 01:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 May 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rapper Raftaar and Krsna Relesed Chaukanna Inspired By Rinku Rajguru and Lara Dutta Character From Web Series Hundred
रफ्तार, कृष्णा, लारा दत्ता, रिंकू राजगुरु - फोटो : Social Media

हिंदी और पंजाबी संगीत की दुनिया के जाने-माने रैपर रफ्तार और कृष्णा ने पिछले महीने रिलीज हुई वेब सीरीज 'हंड्रेड' के मुख्य किरदारों नेत्रा पाटिल और सौम्या शुक्ला के लिए एक रैप बनाया है। इस गीत का नाम 'चौकन्ना' है और यह गीत सीरीज के एक और किरदार मैडी के नजरिए से सौम्या और नेत्रा के किरदार को परिभाषित करता है। 

Rapper Raftaar and Krsna Relesed Chaukanna Inspired By Rinku Rajguru and Lara Dutta Character From Web Series Hundred
रफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

सौम्या के किरदार के लिए रफ्तार ने और नेत्रा के किरदार के लिए कृष्णा ने आवाज दी है। रिंकू राजगुरु के लिए ये एक तरह से उनके जन्मदिन का तोहफा भी है। रिंकू का जन्मदिन 3 जून को है। इस गीत के बारे में रफ्तार कहते हैं, 'इस रैप का विचार इस सीरीज की शानदार सौम्या और नेत्रा की जोड़ी को देखकर ही आया।' 

Rapper Raftaar and Krsna Relesed Chaukanna Inspired By Rinku Rajguru and Lara Dutta Character From Web Series Hundred
रफ्तार, कृष्णा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आगे रफ्तार कहते हैं, 'उन दोनों की जिंदगियां अलग हैं लेकिन फिर भी साथ मिलकर वह दोनों जब काम करती हैं तो सबकुछ एकदम सही होता है। जब हमें इन दोनों के लिए कुछ गाने का मौका मिला तो हमने 'चौकन्ना' तैयार किया। यह रैप गीत इन दोनों की जिंदगी से ही प्रेरित है। इस कठिन वक्त में यह रैप लोगों को भी कुछ नया देने का एहसास कराएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Raftaar and Krsna Relesed Chaukanna Inspired By Rinku Rajguru and Lara Dutta Character From Web Series Hundred
वेब सीरीज 'हंड्रेड' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने आगे बताया, 'इस गीत पर कृष्णा और करण के साथ मिलकर काम करना एक नया अनुभव था। मुझे तो भरोसा भी नहीं होता कि हमने यह वर्चुअली भी इतने अच्छे से कर लिया।' बता दें कि 'हंड्रेड' एक्शन कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है जिसमें हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री लारा दत्ता, युवा अभिनेत्री रिंकू राजगुरु, टीवी के जाने-माने कलाकार करण वाही, अभिनेता राजीव सिद्धार्थ और मकरंद देशपांडे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

विज्ञापन
Rapper Raftaar and Krsna Relesed Chaukanna Inspired By Rinku Rajguru and Lara Dutta Character From Web Series Hundred
हंड्रेड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस सीरीज की कहानी रिंकू राजगुरु के किरदार नेत्रा पाटिल की जिंदगी के कैंसर के पीड़ित होने के कारण बचे 100 दिनों को रोमांच से भरने की कहानी है। नेत्रा अपनी जिंदगी के बाकी बचे दिनों को रोमांच से भर देना चाहती है इसलिए वह अपनी अब तक चल रही जिंदगी को एक नए कलेवर में ढालकर खतरों का सामना करने निकल पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed