फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन ने किया एकता कपूर का बंटाधार, बजट के चलते मुख्य कलाकार रश्मि देसाई इस शो से बाहर

Sun, 24 May 2020 01:01 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 24 May 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rashami Desai will not be a part of Ekta Kapoor Naagin 4 once shoot resumes after lockdown
रश्मि देसाई, एकता कपूर - फोटो : Instagram

टीवी की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक एकता कपूर के चर्चित धारावाहिक 'नागिन' के चौथे सीजन पर लॉकडाउन की वजह से एक संकट आन पड़ा है। देशव्यापी बंदी के चलते अचानक पैदा हुई बजट की समस्या की वजह से इस धारावाहिक के कुछ बड़े कलाकारों को बाहर करने पर विचार किया जा रहा है। उन कलाकारों में से सबसे पहला नाम टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई का है।

Rashami Desai will not be a part of Ekta Kapoor Naagin 4 once shoot resumes after lockdown
नागिन 4 - फोटो : file photo

खबर है कि कुछ ही समय पहले ही इस धारावाहिक का हिस्सा बनीं रश्मि लॉकडाउन के बाद जारी होने वाले इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। जानकारी के अनुसार इस शो के निर्माताओं का कहना है कि लॉकडाउन हो जाने की वजह से इस शो की शूटिंग और कहानी का फ्लो बिगड़ गया है। इसलिए उन्होंने इस शो को शुरुआत से फिर से बनाने का फैसला किया है। 

Rashami Desai will not be a part of Ekta Kapoor Naagin 4 once shoot resumes after lockdown
नागिन 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चूंकि रश्मि टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं और सबसे महंगे कलाकारों में भी उनका नाम आता है। इसलिए निर्माताओं ने सबसे पहले उन्हीं से कन्नी काटने की योजना बनाई है। हालांकि, अभी इस धारावाहिक के दूसरे बड़े कलाकार विजयेंद्र कुमेरिया और निया शर्मा पर भी फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashami Desai will not be a part of Ekta Kapoor Naagin 4 once shoot resumes after lockdown
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चैनल ने हाल ही में इस शो के निर्माता और कलाकारों के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जिसमें रश्मि देसाई के किरदार शलाखा को यहीं पर विराम देने की बात कही गई। चैनल और निर्माता लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए बाजार की वजह से इस शो के बजट को कम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Rashami Desai will not be a part of Ekta Kapoor Naagin 4 once shoot resumes after lockdown
Rashami Desai and Jasmin Bhasin - फोटो : Instagram

रश्मि इस शो के लिए काफी महंगी पड़ रही थीं इसलिए उनके किरदार पर सभी ने सलाह मशविरा करके फैसला लिया है। हालांकि इस शो से बाहर होने पर रश्मि देसाई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

पढ़ें- Eid Ul- Fitr 2020: अमिताभ बच्चन से मल्लिका शेरावत तक, सितारों ने कुछ इस तरह दी फैंस को ईदी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed