कोरोना के कहर से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए पुराने कार्यक्रमों का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। वहीं दर्शक भी पुराने कार्यक्रमों के पुन: प्रसारण को काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें खासतौर से पौराणिक कार्यक्रम शामिल हैं। सोशल मीडिया से लेकर टीआरपी लिस्ट तक में पुराने पौराणिक कार्यक्रमों का बोलबाला दिख रहा है, जिससे दूरदर्शन का एक बार फिर से सुनहरा दौर लौट आया है। 19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में भी इन पौराणिक सीरियल्स का जलवा देखने को मिला, हालांकि इस बार की टीआरपी लिस्ट में पीएम मोदी भी शामिल रहे।
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी मिली भारी TRP, 'महाभारत' ने सबको दी मात, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते पौराणिक सीरियल महाभारत और श्रीकृष्णा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को संबोधन भी टीआरपी के टॉप पांच में रहा है। याद दिला दें कि बीती 12 मई को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित किया था। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने 9 मई से 15 मई के बीच की 19वें हफ्ते की टॉप पांच की रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते शहरी क्षेत्र (जीईसी अर्बन) में 12 मई को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। बार्क रिपोर्ट के अनुसार मनोरंजन चैनलों का प्राइम टाइम शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक होता है। 12 मई को रात आठ बजे 6959 इम्प्रेशंस के साथ डीडी भारती पर प्रसारित हुए पीएम मोदी का संबोधन चौथे स्थान पर रहा।
19वें हफ्ते में बार्क रिपोर्ट के टॉप पांच कार्यक्रमों में डीडी भारती पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 'महाभारत' नंबर एक पर रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर डीडी नेशनल का सीरियल श्री कृष्णा रहा। इसके बाद तीसरे नंबर पर स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला महाभारत सीरियल रहा है। चौथे नंबर पर पीएम मोदी का भारत को संबोधन रहा और आखिर में पांचवें नंबर पर भी देश का पुराना पौराणिक सीरियल विष्णु पुराण रहा है। विष्णुपुराण डीडी भारती पर प्रसारित होता है।
एक नजर में नीचे दी गई लिस्ट में देखें कौन से हैं टॉप पांच सीरियल्स(जीईसी अर्बन):
1. महाभारत- डीडी भारती
2. श्री कृष्णा- डीडी नेशनल
3. महाभारत- स्टार प्लस
4. कोविड 19 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को संबोधन- डीडी भारती
5. विष्णुपुराण- डीडी भारती
पढ़ें: Lockdown Interview: ‘मैदान’ की हीरोइन का खुलासा, ‘मेरा तो पिटाई के बिना दिन ही नहीं पूरा होता था’