फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने किया था विजय देवरकोंडा को प्रपोज? लेकिन, शादी की बात पर इसलिए मुकर गईं

Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna confessed her relationship with Vijay Devarakonda but denied for marriage due to this reason
Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों और अभिनय के अलावा अक्सर रश्मिका की पर्सनल लाइफ को लेकर भी आए दिन खबरें आती रहती हैं। लंबे वक्त से एक्ट्रेस का नाम साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। बता दें कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई और यह दोस्ती वक्त के साथ पक्की होती गई। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस एक बातचीत के दौरान तो खुद यह कह चुकी हैं कि वह अपने पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी से ज्यादा विजय देवरकोंडा को मानती थीं। 



Vaishali Thakkar: मॉडल प्रिया सोनी ने बताई वैशाली ठक्कर की सुसाइड की वजह, बोलीं- शादीशुदा शख्स बना था आफत

Rashmika Mandanna confessed her relationship with Vijay Devarakonda but denied for marriage due to this reason
Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार एक मीडिया बातचीत के दौरान रश्मिका ने कहा था कि वह रक्षित शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को खत्म होने का दर्द झेल रही थीं तब देवरकोंडा ने उनका बहुत साथ दिया। रश्मिका ने कहा कि उस मुश्किल वक्त में विजय देवरकोंडा ने उनकी काफी अच्छे से देखभाल की और उन्हें एक कंफर्ट जोन दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि विजय देवरकोंडा की मदद के बाद ही उन्हें यह अहसास हुआ कि इस सब से परे भी एक दुनिया है, जो उन्हें गले लगाने का इंतजार कर रही है।

Lakadbaggha: कॉर्बेट नेशनल पार्क से दुर्लभ लकड़बग्घे का अपहरण, आवारा कुत्तों के दोस्त ने दांव पर लगाई अपनी जान

Rashmika Mandanna confessed her relationship with Vijay Devarakonda but denied for marriage due to this reason
Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा को लेकर रश्मिका का कहना है कि वह एक सिंपल शख्स हैं, जो अपनी दुनिया में खुश रहता है। रश्मिका का कहना है, 'गीता गोविंदम' के दौरान हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन एक ऐसी चिंगारी थी, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। कभी-कभी, मेरा दिल कहता था कि 'वह स्पेशल है। हालांकि, 'डियर कॉमरेड' में एक साथ काम करना शुरू करने के बाद कुछ बदलाव देखने को मिले।' रश्मिका के मुताबिक, 'एक समय पर, मैंने विजय देवरकोंडा से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन वह शुरू में झिझक रहा था, लेकिन उनके पास भी मेरे लिए एक स्पेशल फीलिंग थी, तब उन्होंने स्वीकार कर लिया कि जिस तरह से हमारा प्यार पनपा है, उससे हम खुश हैं। वह रक्षित शेट्टी की तरह असुरक्षित व्यक्ति नहीं है और न ही मुझे अपने करियर को पीछे छोड़ने की बात करता था। वह एक स्वतंत्र विचार वाले व्यक्ति हैं और चाहते हैं कि मैं हमेशा ऐसे ही रहूं।'

EXCLUSIVE:  नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता पुलिस के शिकंजे में, ओटीटी पर फिल्म मंजूर कराने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna confessed her relationship with Vijay Devarakonda but denied for marriage due to this reason
Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका की इन सभी बातों को सुनने के बाद उनके प्रशंसकों को लगा था कि अब वह और विजय देवरकोंडा जल्द शादी करेंगे। हालांकि, बाद में रश्मिका ने खुलासा किया था कि फिलहाल उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है। फिलहाल दोनों अपने-अपने करियर में एक अहम पड़ाव पर हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं कम से कम अगले 5-7 साल तक शादी नहीं करने वाली।' बता दें कि रश्मिका का नाम साउथ सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार है। फिल्म 'पुष्पा: द राइज', 'किरिक पार्टी' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों में रश्मिका ने अहम किरदार अदा किए हैं। हाल ही में वह फिल्म 'गुडबाय' में नजर आईं। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी का रोल प्ले किया है।

KRK: केआरके ने बताया क्यों फ्लॉप होगी ऋतिक की 'फाइटर', बोले- वो मुझे दोष नहीं दे सकता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed