फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर वीडियो की असली लड़की ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत परेशान हूं

Tue, 07 Nov 2023 11:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 07 Nov 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna deepfake video real girl Zara Patel reacts says I am disturbed disturbed and upset about it
रश्मिका मंदाना - फोटो : Social media

रविवार, पांच नवंबर को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो का विरोध करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अभिनेत्री के समर्थन में अमिताभ बच्चन आए और कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद इस फेक वीडियो पर रश्मिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई। दरअसल, यह वीडियो असल में जारा पटेल का है। वहीं, अब उन्होंने खुद इस डीपफेक पर प्रतिक्रिया दी है।

Rashmika Mandanna deepfake video real girl Zara Patel reacts says I am disturbed disturbed and upset about it
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में असली लड़की जारा पटेल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह महिलाओं के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह मेरे ध्यान में आया है कि किसी ने मेरे शरीर और एक लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री के चेहरे का उपयोग करके एक डीपफेक वीडियो बनाया है। डीपफेक वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है और जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं बहुत परेशान और व्यथित हूं। मुझे उन महिलाओं और लड़कियों के भविष्य की चिंता है जिन्हें अब खुद को सोशल मीडिया पर डालने से और भी अधिक डर लगता है। कृपया एक कदम पीछे हटें और इंटरनेट पर आप जो देखते हैं, उसकी तथ्य-जांच करें। इंटरनेट पर सब कुछ वास्तविक नहीं है, जो कुछ हो रहा है उससे मैं बहुत परेशान हूं।”



Darsheel Safary: आमिर खान से मदद नहीं लेना चाहते दर्शील सफारी, अभिनेता ने खुद बताई वजह

Rashmika Mandanna deepfake video real girl Zara Patel reacts says I am disturbed disturbed and upset about it
रश्मिका मंदाना का पोस्ट - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर अपने डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद रश्मिका ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री ने लिखा, ''मुझे इसे साझा करते हुए वास्तव में दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है।''
Anushka Sharma: पति विराट संग दिवाली मनाने बेंगलुरु पहुंचीं अनुष्का शर्मा? अगले वर्ल्ड कप मैच में रहेंगी मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna deepfake video real girl Zara Patel reacts says I am disturbed disturbed and upset about it
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रश्मिका ने आगे कहा था, ''आज एक महिला और एक अभिनेता के रूप में मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं, लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता, जब मैं स्कूल या कॉलेज में थीं तो मैं वास्तव में कल्पना नहीं कर सकती कि मैं इससे कैसे निपट सकती थी। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।''
Priyanka Chopra: 'मैंने वह काम किया जिसने मुझे एक ठोस आधार दिया', कृष के बाद फिल्में चुनने लगी थीं प्रियंका

विज्ञापन
Rashmika Mandanna deepfake video real girl Zara Patel reacts says I am disturbed disturbed and upset about it
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को साझा करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। अमिताभ बच्चन ने यूजर के पोस्ट को रीट्वीट किया और ऐसी घटनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। बिग बी ने कैप्शन में लिखा, “हां, यह कानूनी तौर पर एक मजबूत मामला है। वहीं अभिनेत्री ने बिग बी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और नोट साझा किया। रश्मिका ने लिखा, 'मेरे लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद सर। मैं ऐसे देश में सुरक्षित महसूस करती हूं, जहां आप जैसे लीडर्स हैं।'
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं 'यूटी 69' सहित ये फिल्में, लियो और 12वीं फेल का ऐसा है हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed