सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने की विक्की कौशल की तारीफ, बोलीं- रणबीर को नॉनसेंस बिल्कुल पसंद नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 02:07 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी फिल्म छावा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने सहकलाकार रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन और विक्की कौशल को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna praises Vicky Kaushal allu arjun said Ranbir Kapoor does not like nonsense at all
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही रश्मिका के पैर में फ्रैक्चर हो गया, इसके बाद भी वे फिल्म प्रमोशन में दिखाई दे रही हैं। रश्मिका ने रणबीर कपूर, अल्लू अर्जुन और विक्की कौशल को लेकर अपनी राय दी है।  
Trending Videos
Rashmika Mandanna praises Vicky Kaushal allu arjun said Ranbir Kapoor does not like nonsense at all
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन को लेकर बोलीं रश्मिका
गल्फ इंडिया से बातचीत के दौरान रश्मिका ने कहा, उन्होंने कई सारे शानदार सितारों के साथ काम किया है। तीनों ही अभिनेता बेहद शानदार अभिनय करते हैं, साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं। रश्मिका ने अल्लू अर्जुन को लेकर कहा कि उनके साथ वाइब भी मैच होती है। वे बहुत एनर्जी के साथ काम करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna praises Vicky Kaushal allu arjun said Ranbir Kapoor does not like nonsense at all
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर को नहीं पसंद नॉनसेंस चीजें
रश्मिका ने कहा, रणबीर के साथ काम अच्छा होता है। हम दोनों को ही नॉनसेंस चीजें नहीं पसंद हैं। हम अपने कैरेक्टर पर ध्यान देते हैं। हम इसके अलावा किसी और चीज पर बात नहीं करते हैं।

 

Rashmika Mandanna praises Vicky Kaushal allu arjun said Ranbir Kapoor does not like nonsense at all
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल के लिए बोलीं रश्मिका
विक्की कौशल के लिए रश्मिका ने कहा कि वे बहुत अच्छे हैं। सेट पर हर दिन मजेदार होता है। मुझे नहीं लगता कि उनके जैसा इंसान कहीं और मिलेगा। वे बहुत शानदार हैं और मैं उनके साथ काम करके बहुत ही खुश हूं।

 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna praises Vicky Kaushal allu arjun said Ranbir Kapoor does not like nonsense at all
'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना - फोटो : यूट्यूब
एनिमल और छावा के अंतर पर की बात
रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'एनिमल' और 'छावा' के अंतर पर बात की है। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानी बहुत अलग है। रश्मिका ने कहा कि वे दोनों ही फिल्मों का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed