फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thama: रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर की 'थामा' की शूटिंग अपडेट, फैंस से पूछा खास सवाल

Thu, 10 Apr 2025 09:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 10 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

Rashmika Mandanna: बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'थामा' की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता इस हॉरर फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna update Thama horror shooting Ayushmann Khurrana Aditya Sarpotdar Maddock Films Jio Studios
थामा की शूटिंग को लेकर रश्मिका ने दिया अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी हॉरर फिल्म 'थामा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'थामा' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। आज 'थामा' की अभिनेत्री रश्मिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है और साथ ही अपने फैंस से एक खास सवाल का जवाब भी मांगा है। 

 
Rashmika Mandanna update Thama horror shooting Ayushmann Khurrana Aditya Sarpotdar Maddock Films Jio Studios
फिल्म 'थामा' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाया। वहीं वह इस दौरान अपनी आगामी हॉरर फिल्म 'थामा' की शूटिंग में व्यस्त रहीं। इसी फिल्म को लेकर रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही अपने प्रशंसकों से फिल्म को लेकर एक खास सवाल भी पूछा है, जिसे देखने के बाद रश्मिका के फैंस की उत्सुकता फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ गई है।
Rashmika Mandanna update Thama horror shooting Ayushmann Khurrana Aditya Sarpotdar Maddock Films Jio Studios
थामा की शूटिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर 'थामा' के लोकेशन की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही नोट भी लिखा। रश्मिका ने घने पेड़ों के बीच डूबते हुए सूरज की एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही लिखा, 'कुछ दिनों के लिए रात में शूटिंग। आपको इस पोस्ट में सिर्फ चांद या फिर कैमरे की लाइट और सितारे ही दिखाई देंगे।' इस नोट के साथ रश्मिका ने अपने फैंस से एक सवाल भी पूछा। क्या आप बता सकते हैं कि यह कौन सा शहर है, जो दिखाई नहीं दे रहा। क्या आप सहमत हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna update Thama horror shooting Ayushmann Khurrana Aditya Sarpotdar Maddock Films Jio Studios
'थामा' में रश्मिका के साथ नजर आएंगे आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
हॉरर फिल्म 'थामा' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा आयुष्मान खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Rashmika Mandanna update Thama horror shooting Ayushmann Khurrana Aditya Sarpotdar Maddock Films Jio Studios
थामा के अलावा कुबेर में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका मंदाना फिल्म 'थामा' के अलावा 'कुबेर' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका के साथ साउथ अभिनेता धनुष नजर आएंगे। 'कुबेर' इस साल 20 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक ड्रामा तमिल फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed