फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघ ने जोड़ा बॉलीवुड-अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन, 'संजू' के बहाने लगाए कई गंभीर आरोप

Fri, 13 Jul 2018 08:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh questioned Rajkumar Hirani related to film sanju by article
इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' काफी सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) ने 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी से अपने मुखपत्र पांचजन्य के द्वारा कई सवाल पूछे हैं। आरएसएस ने अपने मुखपत्र में 'किरदार और दागदार !' नाम के एक लेख द्वारा राजकुमार हिरानी और उनके निर्देशन की जमकर आलोचना की है। 
Rashtriya Swayamsevak Sangh questioned Rajkumar Hirani related to film sanju by article
मुखपत्र के अनुसार मुंबई फिल्म उद्योग माफिया और अंडरवर्ल्ड के उन लोगों को महिमामंडित कर रहा है जो देश के अपराधी रहे हैं। केवल 'संजू' ही नहीं पिछले साल आई शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का भी उदाहरण देते हुए कहा कि 'संजू' या 'रईस' को आदर्श बताने वालों की मंशा क्या है!' साथ ही उन्होंने राजकुमार हिरानी से भी पूछा है कि 'संजू' बनाने के पीछे उनका मकसद क्या था। 
Rashtriya Swayamsevak Sangh questioned Rajkumar Hirani related to film sanju by article
इतना ही नहीं मुखपत्र पांचजन्य के जरिए आरएसएस ने संजय दत्त की भी कड़ी आलोचना की और लिखा कि अदालत 1993 मुंबई बम धमाकों को लेकर भी संजय दत्त से कई सवाल कर चुकी है। हर कोई संजय दत्त की जिंदगी से वाकिफ है। ऐसे में 'संजू' जैसी फिल्म बनाकर उनकी खराब छवि को धोने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh questioned Rajkumar Hirani related to film sanju by article
पांचजन्य ने संजय दत्त पर और भी कई सवाल उठाए। लेख में यह भी लिखा है कि संजय दत्त ने रंगीन मिजाज होने की वजह से ही तीन शादियां की थीं और वह अपने पहली पत्नी को कैंसर की हालत में बेसहारा छोड़ गए थे। साथ ही लिखा है कि संजय दत्त में ऐसी कोई भी अच्छी बात नहीं है जिसे परदे पर दिखाया जाए। 
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh questioned Rajkumar Hirani related to film sanju by article
वहीं बात करें निर्देशक राजकुमार हिरानी की तो इससे पहले भी वह हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ चुके हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'पीके' के दौरान भी राजकुमार हिरानी को हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाने पर आलोचना झेलनी पड़ी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed