सब्सक्राइब करें

Rasika Dugal Birthday Special: 15 सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं रसिका दुग्गल, ऐसे ओटीटी प्लेटफॉर्म की बनीं 'क्वीन'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 17 Jan 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Rasika Duggal has been working in Bollywood for 15 years and now become the Queen of the OTT platform
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal

ओटीटी की दुनिया ने एंटरटेनमेंट जगत को कई सितारे दिए हैं, जो अपनी एक्टिंग की वजह से हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। इस लिस्ट में कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी रसिका दुग्गल का नाम भी शामिल है। ओटीटी की 'क्वीन' बन चुकी रसिका दुग्गल आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। रसिका को ओटीटी की दुनिया की क्वीन क्यों कहा जाता था इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहली उनकी एक्टिंग और दूसरा उनकी शानदार वेब सीरीज की लिस्ट, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।


 
रसिका ने अपने अब तक करियर में कई वेब सीरीज में शानदार काम करके फैंस का दिल जीता है लेकिन उन्हें असली पहचान ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी बनकर मिली है। इस सीरीज में उनके बोल्ड और दमदार अंदाज को देख फैंस हैरान थे। लेकिन आज रसिका दुग्गल के जन्मदिन पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ और ओटीटी के सफर के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

Trending Videos
Birthday Special Rasika Duggal has been working in Bollywood for 15 years and now become the Queen of the OTT platform
रसिका दुग्गल - फोटो : इंस्टाग्राम

रसिका दुग्गल का जन्म 17 जनवरी 1985 को जमशेदपुर में हुआ था। रसिका की तरह उनके पति मुकुल चड्ढा भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। मुकुल चड्ढा कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। रशिका और मुकुल ने साल 2010 में शादी रचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Rasika Duggal has been working in Bollywood for 15 years and now become the Queen of the OTT platform
रसिका दुग्गल - फोटो : instagram/rasikadugal

रसिका दुग्गल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनवर’ से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। इस लिस्ट में ‘स्मोकिंग’, ‘हाईजैक’, ‘औरंगजेब’, ‘बॉम्बे टाकीज’, ‘किस्सा’, ‘वन्स अगेन’, ‘लव स्टोरीज’, ‘हामिद’, ‘मंटो’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। ‘मिंटो’ में रसिका दुग्गल के काम को पसंद भी किया गया। लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसे वह पाना चाहती थीं।

Birthday Special Rasika Duggal has been working in Bollywood for 15 years and now become the Queen of the OTT platform
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच रसिका ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रख दिया था। वह टीवीएफ की सीरीज Humorously Yours में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज से मिली। इस वेब सीरीज में रसिका ने बीना त्रिपाठी के रोल से हर किसी का दिल जीत लिया। रसिका ने ‘दिल्ली क्राइम 2’, ‘आउट ऑफ लव’, ‘मेड इन हेवन’, ‘लूटकेस’, ‘ए सूटेबल बॉय’ जैसे कई हिट प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

विज्ञापन
Birthday Special Rasika Duggal has been working in Bollywood for 15 years and now become the Queen of the OTT platform
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

रसिका दुग्गल ने वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में आईपीएस की भूमिका निभाई थी और ‘आउट ऑफ लव’ में वह एक डॉक्टर के किरदार में नजर आई थीं। इन सब रोल को रसिका ने काफी अच्छी तरह स्क्रीन पर किया था, जिस वजह से अब डॉयरेक्टर्स का भरोसा रसिका दुग्गल पर बढ़ गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed