{"_id":"5cb32c47bdec2214114a486f","slug":"raveena-tandon-akshay-kumar-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही 2 बच्चों की मां बनीं रवीना टंडन, एक्टर संग अधूरी रह गई थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले ही 2 बच्चों की मां बनीं रवीना टंडन, एक्टर संग अधूरी रह गई थी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon and Akshay Kuamar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। रवीना सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 27 साल हो चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ अफेयर। तो चलिए आज आपको रवीना और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो अधूरी रह गई।
2 of 5
Mohra film
- फोटो : file photo
एक वक्त ऐसा था जब बला की खूबसूरत रवीना टंडन का दिल अक्षय कुमार के लिए धड़कता था। कहा जाता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के दौरान से हुई थी। यह फिल्म तो सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। जिसकी एक वजह इन दोनों की नजदीकियों को बताया गया।
3 of 5
Raveena Tandon Akshay Kumar
- फोटो : file photo
इस फिल्म के बाद दोनों को एक साथ कई मौकों पर हाथ में हाथ थामे देखा गया। यहां तक कि ऐसी भी खबरें आने लगी थीं कि यह दोनों किसी भी वक्त शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। कहा जाता है कि रवीना ने एक वक्त पर फिल्म साइन करना भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Akshay Shilpa
- फोटो : file photo
1999 में स्टारडस्ट को दिए गए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था - 'अक्षय ने कहा है कि फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वह उनसे शादी कर लेंगे ऐसा नहीं हुआ। उस वक्त ऐसी खबरें आने लगी कि अक्षय रवीना के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे हैं। रवीना बहुत परेशान हो गई थीं। जिस वजह से उन्होंने अक्षय से रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
raveena tandon
- फोटो : social media
इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। अनिल थडानी की रवीना दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने राजस्थान में 22 फरवरी 2004 को शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। जिनका नाम पूजा और छाया है। शादी के बाद रवीना के अनिल से दो बच्चे हैं रशा और रणबीर। हालांकि कभी भी रवीना का प्यार अपनी दोनों गोद ली हुई बेटियों के लिए कम नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।