फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज

Fri, 19 May 2023 09:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 May 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon opens about relationship with akshay kumar says still friends reveals bond with Shilpa Shetty
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में 90 के दशक की प्रेम कहानियों में जो एक सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थी वह मस्त-मस्त गर्ल और खिलाड़ी कुमार की लव स्टोरी हुआ करती थी। रवीना और अक्षय कुमार का नाम आज भी जब किसी की जुबान पर साथ में आता है, तब-तब लोग दोनों के प्यार भरे दौर में खो जाते हैं। लेकिन पर्दे पर शानदार केमिस्ट्री के साथ ही रियल लाइफ में प्यार के पींगे बजाने वाले इस कपल की राहें अचानक से जुदा हो गई थीं। हालांकि, पिछले दिनों दोनों एक-साथ एक ही स्टेज पर जब आए तब से रवीना और अक्षय की चर्चा एक बार फिर मीडिया में होने लगी है। इस बीच अब हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

Raveena Tandon opens about relationship with akshay kumar says still friends reveals bond with Shilpa Shetty
अक्षय कुमार-रवीना टंडन - फोटो : social media

1990 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता हर किसी की जुबान पर रहता था। दोनों एक-दूसरे के लिए इस कदर सीरियस थे कि दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन फिर न जाने ऐसा क्या हुआ कि रवीना और अक्षय अलग हो गए। कई साल पहले ही मूव ऑन कर जाने के बाद, दोनों ही अब सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। रवीना ने हाल ही में एक साक्षात्कार में साझा किया कि वह अभी भी अक्षय के साथ दोस्ती रखती हैं। अभिनेत्री ने अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री के 'सबसे मजबूत स्तंभों में से एक' भी कहा। इसी इंटरव्यू में रवीना ने शिल्पा शेट्टी के साथ भी अपनी दोस्ती के बारे में बात की।   

Raveena Tandon opens about relationship with akshay kumar says still friends reveals bond with Shilpa Shetty
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'अक्षय और मैं अभी भी दोस्त हैं। हर किसी के जीवन का एक सफर होता है। आपको उसका सम्मान करने और आगे बढ़ने की जरूरत है। मैं अक्षय के बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं। मुझे लगता है कि वह हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।' शिल्पा के साथ उनकी दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर रवीना ने कहा कि वे दोनों करीबी दोस्त बन गए हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'ऐसी कई चीजें हैं, जो हमें एक साथ बांधती हैं। ऐसे अनुभव हैं, जिन्होंने हमें एक साथ बांधा है। शमिता और शिल्पा मेरे पति अनिल थडानी के करीबी दोस्त रहे हैं। हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ साझा करते रहते हैं।'
Vipul Shah: पश्चिम बंगाल की CM के साथ द केरल स्टोरी देखना चाहते हैं विपुल शाह, हाथ जोड़कर किया ममता से आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon opens about relationship with akshay kumar says still friends reveals bond with Shilpa Shetty
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने की शुरुआत में, रवीना ने अक्षय को मुंबई में एक स्टाइल अवार्ड दिया था और दोनों मंच पर गले भी मिले थे, जिसके बाद दोनों का रिश्ता एक बार फिर वर्षों बाद लाइमलाइट में आ गया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में, रवीना ने अक्षय के साथ अपनी टूटी हुई सगाई के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थे, और अब भी, जब हम पब्लिकली एक-दूसरे से टकराते हैं, हम  मिलते हैं, हम चैट करते हैं। हम सब आगे बढ़ते हैं। कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदलती रही हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई है वह अभी भी मेरे सिर पर अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों। हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वे आगे बढ़ते हैं, क्या बड़ी बात है?'

विज्ञापन
Raveena Tandon opens about relationship with akshay kumar says still friends reveals bond with Shilpa Shetty
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना और अक्षय ने 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'बारूद' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को जल्द ही संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में  काम करते देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके पास 'पटना शुक्ला' भी है।
Ajaz Khan: ड्रग्स मामले में एजाज खान को मिली जमानत, आज इतने बजे आर्थर जेल से रिहा होंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed