19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुढ़ाना में जन्मे नवाजुद्दीन सिद्द्की ने लंबे संघर्ष के बाद फिल्मों में कामयाबी पाई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और दर्शको ने उन्हें खूब पसंद भी किया, लेकिन पिछले कुछ समय से सिनेमा में उनकी जो दमक कायम थी वह फीकी पड़ती नजर आ रही है। किसी भी कलाकार की सफलता का मानक उसकी फिल्मो के बॉक्स के आकड़ों से तय होते हैं। आइए उनकी पिछली रिलीज 10 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं...
Nawazuddin Siddiqui: कहां चूके और कहां निशाने पर लगे नवाज के किरदार, इन 10 फिल्मों में छिपी गिरती साख की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म: अफवाह (2023)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ताजा तरीन रिलीज फिल्म ‘अफवाह’ मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया कि सोशल मीडिया द्वारा पैदा की गई अफवाह किस हद तक तक खतरनाक साबित हो सकती है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रहब अहमद की भूमिका निभाई है जो एक मोबाइल कंपनी के जरिये देश की तस्वीर बदलने का सपना देख रहा है। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा ने किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा भूमि पेडनेकर, सुमित व्यास और शारिब हाशमी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हुई थी। 40 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक सिर्फ 3.25 करोड़ रूपये रहा है।
हीरोपंती 2 (2022)
फिल्म 'हीरोपंती 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक क्रिमिनल लैला की भूमिका निभाई थी जो फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ का सीक्वल थी जिसके जरिये टाइगर श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया की लीड भूमिका में थी। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया और निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 24.45 करोड़ रूपये रहा। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ टाइगर श्रॉफ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, बल्कि नवाजुद्दीन सिद्द्की की साख को भी इससे करारा झटका लगा।
नो लैंड्स मैन (2021)
फिल्म 'नो लैंड्स मैन' अमेरिकी बांग्लादेशी भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन मुस्तफा सरवर फारूकी ने किया था। फिल्म एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा पर आधारित है जो अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलने पर जटिल हो जाती है। फिल्म का कथानक फासीवाद और पहचान के संकट से संबंधित है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नवीन और समीर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा ईशा चोपड़ा, तहसन रहमान खान, की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुस्तफा सरवर फारूकी, श्रीहरि साठे, मरीना फर्नाडिस फेरी, नुसरत इमरोज़ तिशा और ए आर रहमान के साथ मिलकर किया। फिल्म का संगीत भी ए आर रहमान ने दिया। ओटीटी पर रिलीज इस फिल्म का प्रीमियर 26वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में "ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा" सेक्शन में हुआ।
रात अकेली है (2020)
फिल्म 'रात अकेली है' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर जटिल यादव की भूमिका निभाई जो गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत का जांच करता है। हनी त्रेहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आलावा राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, शिवानी रघुवंशी, निशांत दहिया, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, इला अरुण, स्वानंद किरकिरे, नितेश कुमार तिवारी और आदित्य श्रीवास्तव की मुख्य भूमिकाएं थी। यह 31 जुलाई 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ओटीटी पर रिलीज हो सकी इस फिल्म के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्माण अभिषेक चौबे और रॉनी स्क्रूवाला ने किया था।