फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: कभी वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन, कस्बे से निकलकर ऐसे तय किया बॉलीवुड तक का सफर

Fri, 19 May 2023 08:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 May 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special Know Unknown facts about actors struggle story and Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कुछ के लिए इस इंडस्ट्री में आना काफी आसान होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको इस मुकाम पर आने के लिए जीवन के पड़ाव से होकर गुजरना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही जुझारू व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने मुकद्दर को भी हरा दिया। हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Nawazuddin Siddiqui Birthday special Know Unknown facts about actors struggle story and Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता का जन्म 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे बुढ़ाना में हुआ था। शक्ल और सूरत में तो नवाज भी बेहद आम है, लेकिन अभिनय में उनका कोई जवाब नहीं है। अभिनेता ने अपने 15 साल के संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है।

Nawazuddin Siddiqui Birthday special Know Unknown facts about actors struggle story and Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहते है कि हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे एक बहुत ही गहरी कहानी छुपी होती है। नवाज की जिंदगी भी कुछ ऐसी रही है। अभिनेता की जिंदगी की किताब के हर पन्ने पर कुछ न कुछ ऐसा है, जो हर अभिनय प्रेमी को इंस्पायर करता है। नवाज ने अपनी जिंदगी में गुरबत के वो दिन भी देखे हैं, जब उनके पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं थी और उन्हें यह सोचना पड़ता था कि अगले पहर के खाने का इंतजाम कैसे करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special Know Unknown facts about actors struggle story and Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि नवाज ने अपने संघर्ष के दिनों में वॉचमैन और  केमिस्ट बनकर भी काम चलाया है। नवाज एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां घर के काम करती थीं और पिता किसान थे। नवाज का परिवार काफी बड़ा था क्योंकि नवाजुद्दीन सात-भाई बहन थे। यही कारण था कि नवाज ने कभी अपने सपनों को उड़ान नहीं दी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Birthday special Know Unknown facts about actors struggle story and Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाज की किस्मत अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदल डाली, जिसमें उन्होंने फैजल का रोल किया था। इस किरदार ने उन्हें ना केवल सिनेमा में बल्कि घर-घर भी फेमस कर दिया था। इसके बाद अभिनेता के पास एक से एक फिल्में आईं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज नवाज अपने लुक्स नहीं बल्कि अपने टैलेंट को लेकर जाने जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed