फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पालघर हिंसा में मारे गए ड्राइवर के परिवार की मदद के लिए आगे आईं रवीना टंडन, लोगों से की ये खास अपील

Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 24 Apr 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon raise fund for Nilesh Telwade family who died in   Palghar Mob Lynching
Raveena Tandon - फोटो : instagram

बीते दिनों महाराष्ट्र के पालघर जिले में दिल देहला देने वाली घटना हुई। यहां कुछ लोगों की भीड़ ने तीन लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी। मरने वालों में दो साधु और उनका एक ड्राइवर शामिल था। हालांकि पुलिस ने इस घटना में 110 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है, लेकिन इस घटना की चौतरफा निंदा हुई। कई फिल्मी सितारों ने भी पालघर घटना की आलोचना की थी। 

Raveena Tandon raise fund for Nilesh Telwade family who died in   Palghar Mob Lynching
Raveena Tandon - फोटो : instagram

इस घटना की आलोचना करने वालों में अभिनेत्री रवीना टंडन भी शामिल हैं। अब रवीना टंडन पालघर घटना में मारे गए ड्राइवर निलेश तेलवाडे के परिवार की मदद करने के लिए आगे आई हैं। परिवार की मदद के लिए वह फंड जुटा रही हैं। साथ ही वह लोगों से भी फंड जुटाने के लिए आगे आने की अपील कर रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।

Raveena Tandon raise fund for Nilesh Telwade family who died in   Palghar Mob Lynching
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai

रवीन टंडन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर निलेश तेलवाडे की तस्वीर साझा की और लोगों से मदद की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम 29 साल के ड्राइवर, जो हाल ही में हुए पालघर भीड़ हिंसा में साधुओं के साथ मार गए, के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं। उनकी दो छोटी लड़कियां हैं, कृपया अपना प्रयास करें और मदद करें।' पता हो कि बीते दिनों जब ये घटना हुई रवीना टंडन काफी आहत हुई थीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon raise fund for Nilesh Telwade family who died in   Palghar Mob Lynching
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना की जमकर आलोचना की। रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'टीवी पर बुर्जुग साधु की हत्या के दृश्य बहुत परेशान कर देने वाले हैं। शक के आधार पर, उन्हें निर्दयता से पीट-पीटकर मार डाला गया। ये बहुत बहुत परेशान करने वाला है। पुलिस वहां क्या कर रही थी? वो बस चले गए थे ?' पालघर में भीड़ हिंसा से जुड़ी ये घटना 19 अप्रैल हो हुई थी। 

विज्ञापन
Raveena Tandon raise fund for Nilesh Telwade family who died in   Palghar Mob Lynching
Raveena Tandon

आपको बता दें कि घटना में मारे गए दोनों साधु जूना अखाड़े के थे। इनमें साधु महंत सुशील गिरी महाराज 35 साल और महंत चिकने महाराज कल्पवृक्ष गिरी 65 के थे। ये दोनों  अपने ड्राइवर निलेश तेलगडे (30) के साथ मुंबई से गुजरात के सूरत में अपने साथी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। पालघर जिले के कुछ गांववालों ने इन्हें डकैत समझकर पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में 101 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पढ़ें: महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं भीड़ हिंसा का शिकार, ऐसे किया चार साल पुरानी घटना का खुलासा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed