सब्सक्राइब करें

जेएनयू हिंसा पर आया रवीना टंडन का बयान, छात्रों से पूछा ये सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon reacts on Jawahar Lal Nehru University Campus violence
Raveena Tandon - फोटो : Social Media

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल (जेएनयू) में हुई हिंसा पर बॉलीवुड स्टार्स खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, कंगना रनौत, अनुपम खेर और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स ने इस विवाद पर अपने विचार रखे थे। अब 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इस पर अपनी राय रखते हुए सुझाव दिया है।

Raveena Tandon reacts on Jawahar Lal Nehru University Campus violence
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना टंडन ने एक ट्वीट करते हुए सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा, 
पहले किसने मारा?
 A). पहले उसने मारा! B). नहीं पहले उसने मारा

अरे बच्चा लोग, दंगे से नहीं, शिक्षा से देश आगे बढ़ता है। तो आप एक-दूसरे को मारने की जगह पढ़ाई कब करोगे? #taxpayer'
 

 
Raveena Tandon reacts on Jawahar Lal Nehru University Campus violence
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

इससे पहले अनुपम खेर ने जेएनयू विवाद पर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, 'पिछले कुछ सालों में कुछ खास किस्म के लोगों ने सरकार गिराने की पूरी कोशिश की है। इन्हीं लोगों ने असहिष्णुता, भीड़ हिंसा जैसे कैम्पेन चलाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया है। जब इन मुद्दों पर ये कुछ नहीं कर पाए तो ये गिने चुने लोग छात्रों की आड़ में उनका इस्तेमाल करके हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्हें देश की सेना से परेशानी है, राष्ट्रगान के लिए खड़े होना चाहिए या नहीं इस पर भाषण देते हैं। ये आतंकवादियों को फांसी से बचाने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा आधी रात खटखटाते हैं। छात्र आंदोलनों में ये फ्री कश्मीर का पोस्टर लहराते हैं। यही चंद लोग देश को बदनाम कर रहे हैं हम और आप इन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। ये खुद को बचाने हमें कई नामों से बुलाते हैं। हां हम भक्त हैं, हम अपने देश के भक्त हैं। हम इनके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे, मैं जानता हूं। वंदे मातरम, जय हिन्द।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon reacts on Jawahar Lal Nehru University Campus violence
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन ने जेएनयू मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैंने हमेशा कोशिश की कि हमें उचित तथ्यों का इंतजार करना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम शांति और भाइचारे की भावना को आगे बढ़ाएं। इसमें किसी भी तरह से लापरवाही नहीं करनी चाहिए।'

विज्ञापन
Raveena Tandon reacts on Jawahar Lal Nehru University Campus violence
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कंगना रनौत ने इस हिंसा को लेकर कहा था, जेएनयू में छात्रों पर हुई हिंसा की वर्तमान में जांच चल रही है। यह समझा जाता है कि विश्वविद्यालय में दो पक्ष हैं। कॉलेज समय में गैंगवॉर (दो गुटों के बीच लड़ाई) होना आम बात है। मैं छात्रावास में रहती थी, लड़कों का होस्टल भी बगल में था। वहां लोगों का दिन दहाड़े पीछा किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. एक लड़का एक बार हमारे छात्रावास में कूद गया था और भीड़ द्वारा मारे जाने वाला था, लेकिन हमारे छात्रावास प्रबंधक ने उसे बचा लिया। पुलिस को चाहिए कि वह अपराधियों को हिरासत में ले और प्रत्येक को चार थप्पड़ लगाए। इस प्रकार के लोग हर जगह मिलते हैं, हर गली और कॉलेज में। इसे राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि वे इस लायक ही नहीं हैं।'

'तैमूर की नैनी को हर महीने मिलते हैं डेढ़ लाख', इस सवाल पर करीना कपूर ने दिया ये जबाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed