{"_id":"617b9422a2e7695ba6361c70","slug":"raveena-tandon-share-post-on-social-media-after-aryan-khan-gets-bail-wishes-happy-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: आर्यन को जमानत मिलने पर रवीना टंडन ने साझा किया पोस्ट, बिना नाम लिए लिखा- मैं समझ सकती हूं कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: आर्यन को जमानत मिलने पर रवीना टंडन ने साझा किया पोस्ट, बिना नाम लिए लिखा- मैं समझ सकती हूं कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को मिली जमानत से सिर्फ शाहरुख और गौरी ही खुश नहीं है बल्कि पूरा बॉलीवुड जश्न मना रहा है। आर्यन के जेल में बंद होने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने किंग खान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की थी और अब वह सोशल मीडिया पर भी जूनियर खान के लौटने की खुशी मना रहे हैं। मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन ने भी ट्वीट कर आर्यन के घर लौटने की खुशी जाहिर की है।
रवीना ने दी खान परिवार को दीवाली की शुभकामनाएं
रवीना ने लिखा, 'एक पैरेंट होने के नाते मैं उन रातों को समझ सकती हूं जब नींद नहीं आती। एक दोस्त होने के नाते मैं उन्हें शुभकामना देती हूं कि उन्हें ताकत मिले। उम्मीद है कि यह आप सबके लिए खुशहाल दीवाली होगी'। रवीना ने आर्यन या शाहरुख का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका ट्वीट शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली जमानत की ओर ही इशारा कर रहा है।
Hope it’s a Happy Diwali for all of you and May This world see love and peace always . pic.twitter.com/jLIJZ5NAui
आर्यन के गिरफ्तार होने के बाद रवीना भी उनके समर्थन में खड़ी नजर आईं थीं। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा था, 'बेहद शर्मनाक बात है कि लोग इस पर गंदी राजनीति कर रहे हैं। यह एक लड़के की जिंदगी का सवाल है और लोग इसे जिस तरह खिलौना बना चुके हैं वह देखकर दिल टूटता है'।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से एनसीबी ने 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इस केस में एक के बाद एक कई विवाद जुड़ते चले गए। आर्यन समेत बीस लोगों को एनसीबी ने अपनी गिरफ्त में लिया था। यहां तक की एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े भी खुद को विवादों से नहीं बचा पाए। वहीं एनबीसी की लाख कोशिशों के बाद भी आर्यन खान को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आर्यन की रिहाई का भगवान को धन्यवाद दिया है। इस स्टोरी में पूजा ने लिखा, 'ईश्वर है, आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। सत्य की जीत होती है।'
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान की जमानत याचिका पर तीसरे दिन सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बेल देना का फैसला किया। इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान कोर्ट में करीब दो घंटे तक चली और फिर आखिर में फैसला आर्यन खान के हक में आया।इस दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने NCB की तरफ से कई दलीलें दीं, लेकिन कोर्ट ने आर्यन समेत ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।