फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे रवि किशन, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Mon, 17 Jul 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 17 Jul 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday Special, How A Small Town Boy Became One Of The Biggest Star In Bhojpuri Cinema
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले रवि किशन आज 45 साल के हो गए हैं। 'छोरा गंगा किनारे वाला' कहे जाने वाले रवि की जिंदगी कोई आसान नहीं रही है। मात्र कुछ रुपये लेकर घर से निकले रवि ने कैसे कमाई करोड़ों की संपत्ति, जानिए
Ravi Kishan Birthday Special, How A Small Town Boy Became One Of The Biggest Star In Bhojpuri Cinema
रवि किशन
रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का बड़ा शौक था। घर के पास होने वाली रामलीला में रवि सीता की मां का रोल निभाते थे। हालांकि उनके पिता को उनका एक्टिंग करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था लेकिन रवि की मां ने उनका काफी साथ दिया।
Ravi Kishan Birthday Special, How A Small Town Boy Became One Of The Biggest Star In Bhojpuri Cinema
रवि किशन
उनकी मां ने ही रवि को सपनों की दुनिया मुंबई में करियर बनाने के लिए रुपये दिए थे। अपनी मां के आशीर्वाद और चंद रुपयों के साथ रवि मुंबई आ गए लेकिन मुंबई में काम तलाशना कोई आसान काम थोड़े ही है। रवि ने मुंबई में काम तलाशने के साथ खर्चा निकलाने के लिए कई छोटे-छोटे काम भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday Special, How A Small Town Boy Became One Of The Biggest Star In Bhojpuri Cinema
रवि किशन
रवि आज हिंदी, भोजपूरी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'हेबुली' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इस साल रवि की अलग-अलग भाषा में लगभग 14 फिल्में रिलीज हो रही हैं। वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' में भी भाग ले चुके हैं। इन दोनों शो ने ही उन्हें छोटे पर्दे पर लोकप्रिय किया।
विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday Special, How A Small Town Boy Became One Of The Biggest Star In Bhojpuri Cinema
रवि किशन
रवि आज न केवल फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं। रवि ने साल 2014 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी साल फरवरी में रवि ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली है। रवि ने शुरुआत में काफी स्ट्रगल की है और उनकी ये मेहनत रंग भी लाई। आज रवि सुपरस्टार हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed