{"_id":"62aad29c97e7ab3b6d792209","slug":"ravi-kishan-hikes-his-fees-10-times-says-people-used-me-a-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ravi Kishan: 15 साल फ्री में काम करने के बाद रवि किशन ने बढ़ाई इतनी फीस, बोले- लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ravi Kishan: 15 साल फ्री में काम करने के बाद रवि किशन ने बढ़ाई इतनी फीस, बोले- लोगों ने मेरा इस्तेमाल किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर से राजनेता बनने का सफर भी शानदार रहा है। 30 साल पहले हिंदी फिल्म 'पीतांबर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने तीन दशक में हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में उन्होंने 15 साल तक फ्री में काम किया है। लेकिन अगर अब किसी को भी उनके साथ काम करना है तो उसे रवि किशन को एक मोटी फीस देने के लिए तैयार रहना होगा।
2 of 4
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने कहा- अब मैं एक महंगा अभिनेता हो गया हूं। मेरी फीस में दस गुना बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि मैं अपने परिवार और सामाजिक कार्यों के लिए अपनी जेब से खर्च कर रहा हूं। उन्होंने बताया मैंने लगभग 15 साल फ्री में काम किया है। कोई पैसे देता नहीं था और मैं मांग नहीं पाता था। लोगों ने मेरा बहुत इस्तेमाल किया, लेकिन तेरे नाम (2003) और लक (2009) के बाद चीजें बिल्कुल बदल गईं।
3 of 4
रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक बिताने के बाद वह खुश हैं कि उनके पास अभी भी काम की भरमार है। फिल्में, वेब सीरीज, भोजपुरी और दक्षिण फिल्मों के भी प्रस्ताव अभिनेता को मिलते रहते हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की वजह से अब उन्हें एक्टिंग के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि किशन
- फोटो : Instagram
1992 से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अभिनेता ने 'जख्मी दिल', 'आग और चिंगारी', 'फिर हेरा फेरी', 'उधार की जिंदगी', 'कुदरत', 'आतंक' और 'आर्मी' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। भोजपुरी की बात करें तो अभिनेता के पास 'मेरा भारत महान', 'दूल्हा मिलल दिलदार', 'हम तो हो गए तोहार' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।