फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: जब रवि किशन के सामने किसी ने भोजपुरी को कहा था गरीबों की भाषा, अभिनेता ने ले लिया था प्रण

Fri, 01 Oct 2021 06:56 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 01 Oct 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan hurt by someone's called bhojpuri a poor language on the set of shahrukh khan  army
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन को आज भोजपुरी सिनेमा का महानायक कहा जाता है। लंबे सघर्ष के बाद उन्हें भोजपुरी फिल्मों में एक अलग पहचान मिली और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी भाषा के उत्थान के लिए हमेशा का किया। दरअसल भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए रवि किशन ने ऐसे ही काम करना शुरू नहीं किया, बल्कि उनके साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने उन्हें अंदर से झकझोर दिया। इस वाक्ये के बाद रवि किशन ने प्रण लिया कि वो अपनी भाषा के लिए कुछ करके ही दम लेंगे।



एक शख्स ने रवि किशन को कसा था तंज

दरअसल रवि किशन शाहरुख खान की फिल्म ‘आर्मी’ के सेट पर मौजूद थे, उसी दौरान एक मशहूर शख्स ने कहा दिया था कि भोजपुरी गरीबों की भाषा है। ये बात सन 1996 की है जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन शाहरुख खान की फिल्म ‘आर्मी’ में काम कर रहे थे। एक दिन सेट पर एक मशहूर अभिनेता ने भोजपुरी को गरीबों की भाषा कहा था। रवि किशन ने बताया था कि ये बात सुनकर उन्हें बहुत चोट पहुंची थी।

ravi kishan hurt by someone's called bhojpuri a poor language on the set of shahrukh khan  army
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन ने खाई थी कसम

एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान रवि किशन ने ये खुलासा किया था कि इस बात को सुनकर उनके दिल पर बहुत चोट लगी थी और उन्होंने कसम खाई थी कि वो अपने जीवन में कुछ करके ही दम लेंगे। दरअसल जब रवि किशन शाहरुख खान के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उस दौरान सभी को ये पता था कि उनकी भाषा भोजपुरी है। ऐसे में मशहूर अभिनेता के मुंह इस बात ने रवि किशन का बहुत दिल दुखाया।

ravi kishan hurt by someone's called bhojpuri a poor language on the set of shahrukh khan  army
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की अश्लीलता पर भी की बात

रवि किशन भले ही भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हों, लेकिन उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में दिखाई जाने वाली अश्लीलता पर हमेशा सवाल खड़ा किया है। बीते महीने उन्होंने तत्कालीन सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि भोजपुरी फिल्मों और गीतों में दिखाई जाने वाली अश्लीलता पर रोक लगानी चाहिए और सख्त कानून होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan hurt by someone's called bhojpuri a poor language on the set of shahrukh khan  army
रवि किशन - फोटो : Instagram

रवि किशन ने साझा किए यादगार पल

रवि किशन ने अपने यादगार पलों को याद करते हुए कहा, ‘दूसरा जो मेरे लिए मेरे करियर का सबसे यादगार वाक्या है वो ये है कि मैंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि हम दुनिया को रुलाते हैं और लोग हमें ट्रेजेडी किंग कहते हैं और तुमने हमें ही अपने अभिनय से दो जगह रुला दिया’।

विज्ञापन
ravi kishan hurt by someone's called bhojpuri a poor language on the set of shahrukh khan  army
रवि किशन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन से भी मिली थी तारीफ

रवि किशन ने बताया कि वो पल उनके लिए सबसे खास था जब अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात तब हुई, जब हमें अवॉर्ड मिला। ‘गंगा’ का ऑडियो रिलीज हुआ था और इस दौरान अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद थे। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि बॉलीवुड का महानायक अब भोजपुरी का महानायक बनने वाला है। इसपर उन्होंने कहा था कि भोजपुरी का महानायक रवि किशन हैं’। बता दें कि रवि किशन के पिता उनके अभिनय के सख्त खिलाफ थे लेकिन उनकी मां और पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed