फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर रवि किशन की प्रतिक्रिया, कहा- 'इस पर कार्रवाई होनी चाहिए'

Sun, 20 Sep 2020 05:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Sep 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Reacted on Anurag Kashyap Harassment Allegations By Payal Ghosh
रवि किशन, अनुराग कश्यप - फोटो : ANI/Instagram: @anuragkashyap

बॉलीवुड में इन दिनों काफी उठा पटक चल रही है। ड्रग्स का मामला तो इन दिनों बढ़- चढ़कर सामने आ रहा है। इसी बीच अब एक बार फिर से #MeToo का उठ गया है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के ऊपर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब इस मामले को लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। सांसद और अभिनेता रवि किशन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ravi Kishan Reacted on Anurag Kashyap Harassment Allegations By Payal Ghosh
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों पर रवि किशन का मानना है कि अगर कोई महिला किसी पर इस तरह के आरोप लगाती है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Ravi Kishan Reacted on Anurag Kashyap Harassment Allegations By Payal Ghosh
रवि किशन और अनुराग कश्यप - फोटो : PTI

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अनुराग कश्यप के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। रवि किशन ने कहा, 'आरोप गंभीर है और पायल घोष ने खुद सामने आकर कहा है। अगर ये तथ्य एकदम सही होते हैं तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम लोग नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं। ऐसे में कोई भी नारी या बेटी गुहार लगाती है तो उसके लिए जांच की सारी एजेंसियां और दरवाजे खुले रखते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Reacted on Anurag Kashyap Harassment Allegations By Payal Ghosh
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

बता दें कि पायल घोष ने हाल ही में मीडिया के सामने आकर अनुराग कश्यप पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने निर्देशक के घर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे अनुराग कश्यप ने लगातार दो बार अपने घर बुलाया था। पहले दिन सब ठीक था, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने गलत हरकत की जो कि बिल्कुल भी सामान्य नहीं थी।'

विज्ञापन
Ravi Kishan Reacted on Anurag Kashyap Harassment Allegations By Payal Ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

तो वहीं अनुराग कश्यप ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई पेश की है। अनुराग ने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी, उन्होंने लिखा, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

पढ़ें: 70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं तनुजा, मां के एक थप्पड़ ने बना दिया था करियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed