फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना ने अनुराग कश्यप को फिर लिया निशाने पर, कहा- 'यहां लड़कियों के साथ होता है सेक्स वर्कर्स की तरह व्यवहार'

Sun, 20 Sep 2020 04:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Anurag Kashyap after sexsual harresment allegation of Payal Ghosh on him
अनुराग कश्यप और कंगना रणौत - फोटो : PTI

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप पहले ट्विटर पर और फिर मीडिया के सामने आकर लगाया है। पायल घोष के इन आरोपों पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच इन दिनों कई वजहों से चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Kangana Ranaut angry on Anurag Kashyap after sexsual harresment allegation of Payal Ghosh on him
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह बॉलीवुड के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर बोलती रहती हैं। पायल घोष के खुलासे के बाद अब कंगना रणौत ने अनुराग कश्यप की ट्विटर पर आलोचना की है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'बुलीवुड' यानी उत्पीड़न करने वाली फिल्म इंडस्ट्री बताते हुए कहा है कि यहां संघर्ष करने वाली लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह व्यवहार किया जाता है।

Kangana Ranaut angry on Anurag Kashyap after sexsual harresment allegation of Payal Ghosh on him
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जहां तक मुझे मालूम है, अनुराग ने स्वीकार किया है कि वह कई शादी के बावजूद भी कभी भी मनॉगमस (एक स्त्री से विवाह करने वाले) नहीं रहे। जो उन्होंने पायल के साथ किया, वह बुलीवुड (बॉलीवुड) में आम बात है। बाहर से आकर संघर्ष करने वाली लड़कियों से सेक्स वर्कर्स की तरह व्यवहार करना उनके लिए सामान्य बात है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Anurag Kashyap after sexsual harresment allegation of Payal Ghosh on him
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'बुलीवुड (बॉलीवुड) उन यौन दरिंदों से भरा हुआ है जो फर्जी शादी करते हैं। वह उम्मीद करते हुए हैं कोई हॉट लड़की उन्हें हर दिन खुश करे। यह चीज कमजोर युवा पुरुषों के साथ ही होती है। मैंने अपना स्कोर अपने तरीके से तय किया है, मुझे #MeToo की जरूरत नहीं है, लेकिन बहुत सी लड़कियां कर रही हैं।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut angry on Anurag Kashyap after sexsual harresment allegation of Payal Ghosh on him
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई

सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा हैं। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले पायल घोष द्वारा ट्विटर के जरिए अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के बाद कंगना ने निर्देशक की गिरफ्तारी की मांग की। कंगना रणौत ने इस मामले पर पीड़ित अभिनेत्री पायल घोष का साथ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'हर आवाज मायने रखती है।' इसके साथ ही कंगना ने अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की।

पढ़ें: एनसीबी के 55वें सवाल पर टूटा रिया चक्रवर्ती का सब्र ! कबूल की ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed