फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा रही हैं तनुजा, मां के एक थप्पड़ ने बना दिया था करियर

Sun, 20 Sep 2020 04:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Tanuja Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress
तनुजा - फोटो : फाइल फोटो

70 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा अपने जमाने की बेहतरीन अदाकार रही हैं। तनुजा का जन्म 23 सितंबर 1943 को हुआ था। इस साल तनुजा अपना 77वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। तनुजा फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती थीं तो उनका हीरोइन बनना तो तय था। तनुजा की मां शोभना समर्थ खुद भी एक अभिनेत्री थीं और उनके पिता प्रोड्यूसर कुमारसेन समर्थ थे। तो वहीं तनुजा ने फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी से शादी की। तनुजा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक खास किस्सा...

Tanuja Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress
तनुजा - फोटो : फाइल फोटो

काजोल अगर एक बेहतरीन अदाकारा बन पाईं तो वो सिर्फ अपनी मां की वजह से। एक्टिंग का शौक उनको अपनी मां को देखकर ही चढ़ा था। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन भी हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था। तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी बेटी' से की थी। तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए उन्हें एक्टिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Tanuja Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress
तनुजा - फोटो : फाइल फोटो

लेकिन पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी नहीं सोचा था। तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanuja Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress
तनुजा - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची।

विज्ञापन
Tanuja Birthday Special Know Some Unknown Facts About Actress
तनुजा - फोटो : फाइल फोटो

जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था। शोभना, तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है, शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने परफेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक माने जाते थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देख भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे भाई...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed