फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनसीबी के 55वें सवाल पर टूटा रिया चक्रवर्ती का सब्र ! कबूल की ये बात

Sun, 20 Sep 2020 03:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media report Rhea Chakraborty admits that consumed drugs during NCB   interrogation 55th question
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में हैं। उन्हें भायखला जेल में रखा गया है। इस दौरान एनसीबी रिया चक्रवर्ती से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। एनसीबी कई घंटों तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। जिसमें उन्होंने खुद के ड्रग्स का सेवन करने की बात को कबूल कर लिया है। 

Sushant Singh Rajput death case as per media report Rhea Chakraborty admits that consumed drugs during NCB   interrogation 55th question
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले तक रिया चक्रवर्ती ने हमेशा यही बात कही है कि उन्होंने जो भी ड्रग्स खरीदा था वह सुशांत सिंह राजपूत और अपने दोस्तों के लिए खरीदा था, लेकिन एनसीबी की हिरासत में जाने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इस बात को भी कबूल कर लिया है कि उन्होंने ड्रग्स अपने लिए भी खरीदा था। अभिनेत्री ने इस बात को एनसीबी के 55वें सवाल पर कबूला है। 

Sushant Singh Rajput death case as per media report Rhea Chakraborty admits that consumed drugs during NCB   interrogation 55th question
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं। उनके सब्र को तोड़ने के लिए इस पर एनसीबी ने उनसे कहा, 'लेकिन मैम अब अभिनय के लिए आपके पास समय नहीं रहा, तो अब आप कैसे अच्छी अभिनेत्री हैं ?'  इस सवाल पर रिया चक्रवर्ती का सब्र टूट गया और उन्होंने एजेंसी के सामने खुद के ड्रग्स का सेवन करने की बात को कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media report Rhea Chakraborty admits that consumed drugs during NCB   interrogation 55th question
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/manav.manglani

खबरों के अनुसार इससे पहले एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को यह भी कहा था कि अगर आपने कभी ड्रग का सेवन वहीं किया तो इसका मतलब आप ड्रग्स पेडलर हुईं जोकि वह और भी गंभीर अपराध है। इसके बाद धीरे-धीरे रिया चक्रवर्ती सभी सवालों का जबाव देते गईं और कबूल करती गईं। सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आए हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case as per media report Rhea Chakraborty admits that consumed drugs during NCB   interrogation 55th question
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने जिन लोगों की गिरफ्तारी की है उनमें रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा, जैद विलात्रा, अब्दुल बासित के नाम शामिल है। रिया पर ड्रग्स मुहैया करवाने, ड्रग्स के लिए पैसे देने, सुशांत के साथ पैडलर्स संग सीधे संबंध रखने, शौविक, सैमुअल, दीपेश को ड्रग्स के लिए इंस्ट्रक्शंस देने के आरोप हैं। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है।

पढ़ें: पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए अब ऋचा चड्ढा सहित इन अभिनेत्रियों का भी नाम घसीटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed