{"_id":"5a82c7064f1c1b91268b9ea3","slug":"ravi-kishan-will-seen-in-altbalaji-s-web-series-the-family-with-vivek-oberoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि किशन अब वेब सीरिज में आएंगे नजर, काम करने पर ऐसे शेयर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रवि किशन अब वेब सीरिज में आएंगे नजर, काम करने पर ऐसे शेयर की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड और भोजपुरी एक्टर रवि किशन के फैंस के लिए खुशखबरी है। रवि जल्दी ही वेब सीरिज में दिखने वाले हैं। इस सीरिज के साथ वह वेब फिल्मों में डेब्यू भी कर रहे हैं। रवि अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए काफी एक्साइटिड भी हैं।
रवि की इस सीरिज का नाम 'द फैमिली' है। इस वेब सीरिज का निर्देशन एकता कपूर की कंपनी ALT बालाजी के बैनर तले होगा। खास बात यह है कि इस फिल्म में रवि के साथ एक्टर विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।
Welcome to #TheFamily @ravikishann @altbalaji https://t.co/6jPl5WTFCc
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) February 13, 2018
रवि किशन ने 'द फैमली' से डेब्यू करने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। रवि ने ट्वीट कर लिखा कि एकता कपूर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूँ। वहीं विवके ओबेरॉय ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए रवि का ट्वीट करते हुए स्वागत किया है।
Thanks mate, will be fun working together! #ALTBalajiOriginal https://t.co/oFF13DnKT8
— Ravi Kishan (@ravikishann) February 13, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि रवि किशन हाल ही में अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुक्काबाज' में नजर आए थे। रवि ने इस फिल्म में एक कुश्ती कोच का किरदार निभाया था। वहीं विवेक ओबेरॉय 'द फैमली' से वेब सीरिज में डेब्यू करेंगे।