फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khiladi Trailer Out: रवि तेजा की फिल्म ‘खिलाड़ी’ का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए अभिनेता

Tue, 08 Feb 2022 12:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Feb 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi Hindi Trailer Out Now, Film will release in theaters on 11 Feb 2022
खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'खिलाड़ी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi Hindi Trailer Out Now, Film will release in theaters on 11 Feb 2022
खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के ट्रेलर में रवि तेजा की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है। ए स्टूडियो के सहयोग से पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में रवि तेजा रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा कन्नड़ फिल्म के एक्टर अर्जुन सरजा और अनसूया भारद्वाज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi Hindi Trailer Out Now, Film will release in theaters on 11 Feb 2022
खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने फिल्म के हिंदी में रिलीज होने पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि "जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे मूल सामग्री की मांग बढ़ रही है। दर्शक फिल्म को उसके शुद्धतम रूप में देखना पसंद कर रहे हैं। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता के साथ फिल्म 'खिलाड़ी' का कंटेंट बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज ने इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi Hindi Trailer Out Now, Film will release in theaters on 11 Feb 2022
खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) ने ए स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया है। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। खिलाड़ी (हिंदी) 11 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed