छोटे पर्दे के लोकप्रिय सितारे रवि दुबे अपनी आगामी वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' में वकील की भूमिका में नजर आएंगे। रवि दुबे जियो सिनेमा की आगामी वेब सीरीज कोर्टरूम ड्रामा 'लखन लीला भार्गव' में एक छोटे शहर के आपराधिक वकील के किरदार निभा रहे हैं। जो अपने केस को सॉल्व करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाता है। यह सीरीज 21 अगस्त 2023 से ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।
2 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव' लखनऊ की पृष्ठभूमि आधारित एक आपराधिक वकील के इर्द गिर्द घूमती है। आपराधिक वकील की भूमिका निभा रहे रवि दुबे का अपने केस के प्रति एक अलग नजरिया है। वह अपनी सोच और तर्क से बड़े से बड़े केस हल कर देता है। अभिनेता रवि दुबे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरीज का टीजर शेयर करके सीरीज के बारे में जानकारी साझा की।
3 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रवि दुबे से अपने इंस्ट्रग्राम पर वेब सीरीज 'लखन लीला भार्गव का टीजर शेयर करते लिखा, 'हीरोगिरी से करने के लिए लॉगिरी, आ रहा है लखन लीला भार्गव ! इनका तो बस नाम ही काफी है! लखन लीला भार्गव आ रहा है जल्दी सिर्फ #JioCinema पर'। इस सीरीज के टीजर में रवि दुबे एक वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं,टीजर में वह अलग -अलग गेटअप में भी नजर आ रहे हैं, इससे जाहिर होता है कि निजी तौर पर जो केस अपने हाथ में लेते हैं वह सॉल्व करके ही छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रवि दुबे की कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज लखन लीला भार्गव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रवि दुबे '12/24 करोल बाग', 'सास बिना ससुराल' और 'जमाई राजा' सहित कई लोकप्रिय शो में काम कर चुके है। आखिरी बार वह साल 2021 में एमएक्स प्लेयर की 'मत्स्य कांड' में नजर आए थे। रवि दुबे एक्टिंग के अलावा निर्माता के तौर पर कलर्स चैनल के लिए 'उडारियां' और 'जुनूनियत' जैसे शो का निर्माण भी कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।