{"_id":"64d261c9d25f84be2903407a","slug":"allu-arjun-will-not-join-aditya-dhar-the-immortal-ashwatthama-actor-bollywood-debut-will-have-to-wait-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से अल्लू अर्जुन ने खींचे अपने हाथ, वजह जान रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से अल्लू अर्जुन ने खींचे अपने हाथ, वजह जान रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 08 Aug 2023 09:09 PM IST
सार
आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से अल्लू अर्जुन ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। सुपरस्टार के बॉलीवुड डेब्यू का अभी लंबा इंतजार बाकी है।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लाइमलाइट में हैं। अपने लंबे करियर में, उन्होंने टॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है। उनमें से कुछ हैं आर्य, बनी और पुष्पा: द राइज। बीते कुछ समय से अल्लू अर्जुन अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि सुपरस्टार, आदित्य धर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। वहीं, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस को झटका लग सकता है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को करने से मना कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'अल्लू अर्जुन शुरू से ही इस प्रोजेक्ट को साइन करने को लेकर असमंजस में थे। हालांकि, फिर भी उन्होंने सोचने और निर्णय लेने के लिए अपना समय लिया। पुष्पा की सफलता के बाद, एक पैन इंडिया स्टार होने के नाते वह स्क्रिप्ट की अपनी पसंद के बारे में बेहद सतर्क हो गए हैं।'
3 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टार को लेकर जानकारी है कि वह 'पुष्पा 2' के अलावा एक बहुत ही रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। पहले विक्की कौशल इस फिल्म में अभिनय करने वाले थे, और वर्ष 2021 में इससे जुड़े कुछ पोस्टर भी जारी किए गए थे। हालांकि, किसी कारणवश परियोजना को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। बाद में विक्की ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद निर्माताओं ने रणवीर सिंह से संपर्क किया, और उन्होंने भी इसके लिए मना कर दिया।
ओम राउत की 'आदिपुरुष' की भारी विफलता को देखने के बाद, अल्लू अर्जुन ने महसूस किया कि अश्वत्थामा एक जोखिम भरा प्रोजेक्ट था, और वह अनिश्चित थे कि क्या वह एक परियोजना में महत्वपूर्ण समय और प्रयास का निवेश करना चाहते हैं, जिसका परिणाम केवल दो वर्ष बाद ही पता चलेगा। इसलिए, उन्होंने अश्वत्थामा से अलग होने का फैसला किया।
अल्लू अर्जुन अत्यधिक महत्वाकांक्षी फिल्मों से दूर रह सकते हैं, जो व्यावसायिक जोखिम बन सकती है। अगर 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' विफल होती, तो इसका सीधा असर अल्लू अर्जुन की फिल्मोग्राफी और स्टार स्थिति पर पड़ता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।